{"_id":"6af436826963a41f2d037b5a","slug":"video-female-chief-superintendent-of-the-railway-divisions-electrical-branch-attacked-receives-two-stitches-on-her-ear-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेल मंडल की इलेक्ट्रिकल ब्रांच की महिला चीफ सुपरिटेंडेंट पर हमला, कान पर लगे दो टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंडल की इलेक्ट्रिकल ब्रांच की महिला चीफ सुपरिटेंडेंट पर हमला, कान पर लगे दो टांके
रेल मंडल फिरोजपुर कार्यालय की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में तैनात चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट गुरमीत कौर पर पड़ोसियों द्वारा हमला कर घायल करने का आरोप लगा है। हमले में उनका कान गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिस पर डॉक्टरों को दो टांके लगाने पड़े। इस दौरान उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गया।
पीड़िता गुरमीत कौर के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके पड़ोसियों ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगाया था, जिसकी दिशा उनके घर की तरफ थी। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसे और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी।
गुरमीत कौर ने बताया कि घटना के संबंध में उनकी एमएलआर कटे हुए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक थाना सदर पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें उनसे जान का खतरा बना हुआ है।
पीड़िता ने एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।