Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Farmers in Punjab have received direct benefits of ₹1.50 lakh crore in fertilizer subsidies so far: BJP District President
{"_id":"6af61abd0fdc53819b077a6d","slug":"video-farmers-in-punjab-have-received-direct-benefits-of-rs150-lakh-crore-in-fertilizer-subsidies-so-far-bjp-district-president-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के किसानों को अब तक ₹1.50 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी का सीधा लाभ: भाजपा जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के किसानों को अब तक ₹1.50 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी का सीधा लाभ: भाजपा जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदकोट के अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक एवं पोटाशिक (P&K) खादों पर ₹62,370.02 करोड़ की सब्सिडी मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले रबी सीजन में यह सब्सिडी ₹37,952.29 करोड़ थी, जिसे बढ़ाकर इस बार ₹62,370.02 करोड़ कर दिया गया है। इस प्रकार सब्सिडी में 64.3 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है, जो केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बराड़ ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में खादों और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने खाद सब्सिडी में बढ़ोतरी करके किसानों को बड़ी राहत दी है। DAP की 50 किलो बोरी की कीमत ₹1,350 पर बरकरार रखना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अब तक पंजाब के किसानों को लगभग ₹1.50 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी का सीधा लाभ दिया जा चुका है। यह निर्णय पंजाब और विशेष रूप से फरीदकोट के किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
सन्नी बराड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से मांग की कि सब्सिडी वाली खाद का सहकारी समितियों और अन्य वितरण केंद्रों के माध्यम से सुचारू एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और खाद के साथ अन्य वस्तुओं की जबरन बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि किसानों का आर्थिक शोषण न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।