{"_id":"6abd1976b35b93dd9e0d7797","slug":"video-farmers-in-kapurthala-concerned-over-rising-incidents-of-theft-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में चोरी की घटनाओं को लेकर बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में चोरी की घटनाओं को लेकर बढ़ी किसानों की चिंता
कपूरथला के गांव डडविंडी और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है। गांव भौर में चोरों ने एक ही किसान को लगातार दो बार निशाना बनाते हुए पहले खेत से जनरेटर, मोटर और कीमती तारें चोरी कर लीं और बाद में उसी रात घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान भी चोरी कर लिया। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद सतर्कता से रात में निगरानी शुरू कर दी और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित किसान सुरजीत सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव भौर ने बताया कि वह सुबह जब अपने खेत में पहुंचा तो वहां से जनरेटर, मोटर और उससे जुड़ी सभी कीमती तारें गायब थीं। किसान के अनुसार उसने इस संबंध में उसी दिन दोपहर को मोठांवाल थाने में लिखित शिकायत दी।
किसान का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने उसी रात दोबारा वारदात को अंजाम दिया और घर के एक कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा बचा हुआ सामान भी चोरी कर लिया।
वहीं, चौकी इंचार्ज मोठांवाल एसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस के मौके पर देरी से पहुंचने के संबंध में कहा कि सुल्तानपुर लोधी और बाहरी इलाकों में कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगी होने के कारण स्टाफ की कमी थी। इसी वजह से पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों और किसानों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि खेतों में लगे मोटर, जनरेटर, कृषि उपकरण और अन्य सामान की सुरक्षा के लिए रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।