Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Diwali shopping gains momentum; vibrancy returns to the markets of Kotkapura

दिवाली की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार, कोटकपूरा के बाजारों में लौटी रौनक

Sat, 07 Nov 2026 06:47 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:47 PM IST
Diwali shopping gains momentum; vibrancy returns to the markets of Kotkapura
त्योहार की असली रौनक बाजारों से ही नजर आती है और दिवाली से पहले कोटकपूरा के बाजार इन दिनों इसी रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले तक जिस बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब खरीदारी करने वालों की भीड़ और दुकानों पर लग रही कतारों ने कारोबार में नई जान डाल दी है। दिवाली से ठीक पहले बाजारों में बदले माहौल ने व्यापारियों को भी राहत दी है। दुकानदारों को दो दिन पहले तक आशंका थी कि इस बार महंगाई और अन्य कारणों के चलते खरीदारी पर असर पड़ सकता है, लेकिन त्योहार नजदीक आते ही लोगों ने बाजारों का रुख कर लिया। अब मिठाई की दुकानों से लेकर पटाखों, फल-फ्रूट और सजावटी सामान बेचने वाली दुकानों तक ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। इस बार बाजारों में एक और बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रीन दिवाली के संदेश के चलते मिट्टी के दीयों की मांग में इजाफा हुआ है। शहर के विभिन्न हिस्सों में दीयों की सैकड़ों स्टॉलें लगी हुई हैं। लोग बिजली की लड़ियों और अन्य सजावटी सामान के साथ पारंपरिक मिट्टी के दीये खरीदने में भी रुचि दिखा रहे हैं। बच्चों के खिलौनों और त्योहार से जुड़ी दूसरी वस्तुओं की खरीदारी भी खूब हो रही है। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि इस बार दिवाली को लेकर उत्साह कम नहीं है और पिछले वर्षों की तरह ही लोग परिवार के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं।समाजसेवी प्रदीप मित्तल और बिट्टा नरूला ने कहा कि शुरुआत में कारोबार को लेकर चिंता जरूर थी, लेकिन अंतिम दिनों में बाजारों में उमड़ी भीड़ ने दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दिवाली का त्योहार हर वर्ग के लिए खुशियां और खुशहाली लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोहाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक से लगा जाम, रविवार को खरीद बंद रहने से बढ़ी समस्या

07 Nov 2026

Video: हनुमान जयंती पर हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन व पाठ करते भक्त

07 Nov 2026

धनतेरस पर बरसा धन वर्षा

07 Nov 2026

Video: धनतेरस पर राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में महा-दीपोत्सव, दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

07 Nov 2026

वीडियो: सोलन मालरोड वाहनों के लिए बंद, राजगढ़ सड़क पर बढ़ा वाहनों का दबाव

07 Nov 2026
विज्ञापन

दिवाली से पहले बकाया वेतन-बोनस न मिलने पर चंडीगढ़ में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Video: ग्रीन कॉरिडोर के नए लाल पुल का निर्माण तेज, दोनों पुल शुरू होने पर हाथी पार्क के जाम से मिलेगी राहत

07 Nov 2026
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पृथ्वी संस्था के लोगों ने किया उल्लू पूजन, भ्रष्टाचार और नैतिक पतन पर जताई चिंता

07 Nov 2026

Video: सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर से 2027 का संदेश, लिखा- ‘स्वर्ण समाज चाहेगा, PDA सीएम बनाएगा’

07 Nov 2026

Video: हजरतगंज में ब्रजेश पाठक का पोस्टर चर्चा में, लिखा- ‘अपराध एवं भयमुक्त दीपावली की शुभकामनाएं’

07 Nov 2026

हनुमान जयंती के मौके पर दारागंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जयश्री राम और जय बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे

07 Nov 2026

फरीदाबाद: चलती ट्रेन के दरवाजे पर जोखिम भरी यात्रा, दिवाली पर घर जाने वालों की रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

07 Nov 2026

वीडियो: चंपावत में सब्जी उत्पादन बढ़ाने की योजना

07 Nov 2026

जनगणना की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

07 Nov 2026

हसनपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

07 Nov 2026

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा

07 Nov 2026

गंगा का कटान रोकने को बल्लियां गाढ़ कर डाली जा रहीं मिट्टी की बोरियां

07 Nov 2026

सोलन: दिवाली को लेकर शहर में भीड़, बाजार हुए पैक

07 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा: ग्रेप-3 लागू होने पर भी जलाया जा रहा कूड़ा, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

07 Nov 2026

आठ मजदूरों को राजस्थान में बंधक बनवा मजदूरी के 1.75 लाख रुपये लेकर भागा ठेकेदार

07 Nov 2026

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखा प्रतिभा, संस्कृति का संगम

07 Nov 2026

तिगरी में गंगा तट किनारे बसने लगा तंबुओं का शहर

07 Nov 2026

दीपावली से पहले पुलिस ने लौटाईं लोगों की खुशियां, 51 लाख के 243 मोबाइल बरामद

07 Nov 2026

सरेबाजार चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा रिहान

07 Nov 2026

दीपावली और छठ पूजा को लेकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

हसनपुर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा, 56 हजार का पनीर-दूध जब्त

07 Nov 2026

कार्तिक महोत्सव के बीच हुआ नवग्रह महायज्ञ का आयोजन

07 Nov 2026

दीपावली के उल्लास में रंगे हांसी के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़

07 Nov 2026

अमृतसर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा रामभरोसे, दोनों गेटों पर नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी

07 Nov 2026

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो रंगीन मिठाई नष्ट की

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed