{"_id":"6ab790323ed257a3340f1f19","slug":"video-canter-and-truck-collide-on-national-highway-in-kotkapura-both-drivers-critically-injured-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में नेशनल हाईवे पर कैंटर-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में नेशनल हाईवे पर कैंटर-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल
कोटकपूरा में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बठिंडा की ओर से पशुओं की खुराक लेकर आ रहा कैंटर कोटकपूरा के पास अचानक खराब हो गया था और चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में ट्रक चालक जम्मू निवासी प्रवीण कुमार और कैंटर चालक मौड़ मंडी निवासी जसवीर सिंह घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई संतोख सिंह, हवलदार मनवीर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों चालकों को वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। एएसआई संतोख सिंह के अनुसार, दोनों घायल उपचाराधीन हैं। मामले की आगे की जांच कोटकपूरा पुलिस द्वारा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।