फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से बरेली बेहाल: सड़कें जलमग्न, रेलवे ट्रैक डूबा, यातायात प्रभावित; तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Sat, 26 Sep 2026 01:23 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 26 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

बरेली में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शुक्रवार को शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक भी नहीं थमी। रातभर पानी बरसा। मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर देहात तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इससे जनजीवन बेहाल हो गया है। 

विज्ञापन
heavy rain disrupts life in Bareilly waterlogging on roads submerged and crops destroyed
बारिश से बरेली बेहाल - फोटो : अमर उजाला

बरेली में शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 126.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इससे शहर से लेकर देहात तक पानी ही पानी भर गया है।  रेल ट्रैक पर भी पानी में डूब गया है। रेलवे कर्मचारी पंपसेट लगाकर पानी निकालने में जुटे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट और रविवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण रोडवेज की 75 फीसदी बसें वर्कशाप से ही नहीं निकल सकी। मरम्मत का काम भी ठप है। मुरादाबाद-बरेली और रोजा-हरदोई के बीच दो स्थानों पर सिंग्नल फेल हो गए। 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। शहर में ई -बसों का संचालन भी डगमगा गया है। चार बसें रास्ते में खड़ी कर दी गई। कई बसों का संचालन रोकना पड़ा है। 



heavy rain disrupts life in Bareilly waterlogging on roads submerged and crops destroyed
सेटेलाइट बस अड्डे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बारिश शुक्रवार को शुरू हुई और शनिवार दोपहर तक भी नहीं थमी। रातभर पानी बरसने से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। थानों समेत सरकारी कार्यालयों में भी पानी घुस गया है। सड़कों पर सैलाब जैसा हाल दिखाई दिया। सेटेलाइट बस अड्डा भी जलमग्न हो गया।
 
heavy rain disrupts life in Bareilly waterlogging on roads submerged and crops destroyed
खेत में गिरी धान की फसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धान की फसल को नुकसान 
बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। तेज हवा के कारण धान की फसलें खेतों में गिर गई हैं। खेत पानी से लबालब हैं, जिससे फसलों को काफी नुकसान होने की संभावना है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। खराब मौसम के कारण शनिवार को स्कूल और कॉलेज बंद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain disrupts life in Bareilly waterlogging on roads submerged and crops destroyed
मलूकपुर में सड़क पर बह रहा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। शनिवार को सेटेलाइट रोडवेज परिसर और आसपास की सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। इससे बसों से सफर करने वाले यात्रियों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
heavy rain disrupts life in Bareilly waterlogging on roads submerged and crops destroyed
सुभाषनगर पुलिया के नीचे बहता पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के मलूकपुर इलाके में भी जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सुभाषनगर पुलिया के नीचे पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed