{"_id":"6ac9b4070656fd7fe60acb1b","slug":"video-blood-donation-camp-and-bhajan-evening-to-be-held-in-kotkapura-on-october-11-to-mark-maharaja-agrasen-jayanti-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर रक्तदान शिविर व भजन संध्या 11 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर रक्तदान शिविर व भजन संध्या 11 अक्तूबर को
अग्रवाल सभा कोटकपूरा की ओर से 11 अक्टूबर रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती श्रद्धा, भावना और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में सभा के अध्यक्ष सुभाष गोयल, सचिव भूषण मित्तल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग तथा युवा विंग के अध्यक्ष आशु गर्ग गप्पा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक भारत विकास परिषद के सहयोग से अग्रवाल भवन में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में कीर्तनीय सदा हरि द्वारा प्रभु महिमा का गुणगान किया जाएगा। भजन संध्या के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया जाएगा। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवारों को नकद राशि देकर सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके।
उन्होंने आगे बताया कि अग्रवाल सभा के सहयोग से राजन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर में भी 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। सभा के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।