{"_id":"69c0ea22b8743aa1cd0d9dbe","slug":"video-bjp-protest-in-moga-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में भाजपा का रोष प्रदर्शन, पंजाब सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में भाजपा का रोष प्रदर्शन, पंजाब सरकार का पुतला फूंका
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:52 PM IST
Link Copied
अमृतसर में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले को लेकर पंजाब की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मोगा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रंधावा की आत्महत्या के पीछे राज्य सरकार मंत्री का दबाव जिम्मेदार है।
भाजपा के पंजाब महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि मौजूदा सरकार के दबाव और कथित गुंडागर्दी के कारण ही गगनदीप सिंह रंधावा को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि रंधावा ने अपने एक वीडियो में पूरे मामले का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि सरकार पहले इस मामले में कार्रवाई करने से बचती रही, और बाद में दबाव बढ़ने पर केस दर्ज किया गया, लेकिन अब तक आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा रंधावा के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
इस मौके पर अनिल सरीन ने बाघापुराना के एसडीएम द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने भी सरकार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और छुट्टी या तबादले की मांग की है, जो राज्य में प्रशासनिक हालातों को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पूरे पंजाब में पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर राज्य को बचाने के लिए आगे आएं, अन्यथा आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।