{"_id":"69c01cda58f426a4120a8584","slug":"video-residents-of-greater-noida-delta-three-raised-problems-in-amar-ujala-samvad-program-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा डेल्टा-3: बारात घर के गेट पर बिजली का पैनल, सीवर की बदबू से परेशानी; स्थानीय लोगों ने उठाए मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा डेल्टा-3: बारात घर के गेट पर बिजली का पैनल, सीवर की बदबू से परेशानी; स्थानीय लोगों ने उठाए मुद्दे
ग्रेटर नोएडा में कई सालों से सेक्टर में बन रहा बारात घर अब तक निवासियों को सौंपा नहीं जा सका है। बारात घर के गेट पर बिजली का पैनल बाधा बनकर खड़ा गया है। सेक्टर में पेड़ों की कटाई छटाईं नहीं होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी मुद्दों को रविवार को सेक्टर डेल्टा तीन के निवासियों ने अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया। निवासियों ने कहा कि सेक्टर में सफाई नहीं हो रही है। कभी सफाईकर्मी आते हैं,तो कभी हफ्तों के लिए गायब हो जाते हैं। सीवर ब्लॉक में बह रहा है। उसकी बदबू के कारण सांस लेने में परेशानी आ रही है।
निवासियों ने बताया कि घर के सामने एनपीसीएल की ओर से 36 हजार वोल्ट का ट्रांसफार्मर खुले में लगाया गया है। कई बार उसे हटाने की मांग की गई। 2025 में हटाने का वादा किया गया,लेकिन अब तक उसे हटाया नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के कारण लोगों को सिर दर्द की समस्या हो गई है। इसके साथ ही बारिश में करंट के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। खाली पड़े घरों में कूड़ों को ढेर लगा हुआ है। उसे साफ कराया जाना चाहिए। हर सप्ताह अधिकारी बदल जाते हैं। किसी को पता ही नहीं है कि कौन से अधिकारी से संपर्क करें कि सेक्टर की समस्याओं का समाधान हो सके। पानी की लीकेज की समस्या से प्रेशर नहीं आता है। ग्रीन वेल्ट सूख गई है। उसकी देखरेख तक नहीं हो रही है। कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया,लेकिन समाधान के लिए कोई आगे ही नहीं आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।