{"_id":"6a980044808a121e5e03b12a","slug":"video-badwal-village-in-moga-gets-a-chief-ministers-sports-ground-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव बडूवाल को मिला मुख्यमंत्री खेल मैदान, रोजाना 150 के करीब बच्चे और युवा करते हैं फुटबॉल की प्रैक्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के गांव बडूवाल को मिला मुख्यमंत्री खेल मैदान, रोजाना 150 के करीब बच्चे और युवा करते हैं फुटबॉल की प्रैक्टिस
पंजाब सरकार की ओर से युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से गांव-गांव में आधुनिक खेल मैदान तैयार करवाए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत मोगा के कस्बा धर्मकोट के अधीन आते गांव बडूवाल में करीब 24 लाख रुपये की लागत से आधुनिक मुख्यमंत्री खेल मैदान तैयार किया गया है।
खेल मैदान में युवाओं और बच्चों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मैदान बनने के बाद गांव के युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, आसपास के गांवों से भी बच्चे और युवा यहां आकर खेलों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। रोजाना करीब 150 बच्चे और युवा इस खेल मैदान में फुटबॉल की प्रैक्टिस करते हैं। सुबह और शाम के समय मैदान में युवाओं और बच्चों की काफी चहल-पहल रहती है। पंजाब सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस मुहिम का ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। बडूवाल का खेल मैदान भी युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
गांव के लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से गांव में आधुनिक खेल मैदान बनाना एक सराहनीय कदम है। इस खेल मैदान के निर्माण से गांव के नौजवान लड़के-लड़कियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। युवा अब नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं और अपनी सेहत व फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे खेल मैदान युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।