{"_id":"6aef3a2dfea12589360ee819","slug":"video-administrators-appeal-celebrate-diwali-in-a-spirit-of-unity-and-brotherhood-opt-for-green-firecrackers-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रशासक की अपील: एकता-भाईचारे संग मनाएं दिवाली, ग्रीन पटाखों को दें तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक की अपील: एकता-भाईचारे संग मनाएं दिवाली, ग्रीन पटाखों को दें तरजीह
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दीपावली की पूर्व संध्या पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देता है। सभी लोगों को मिल-जुलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए और समाज में आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करना चाहिए।
प्रशासक कटारिया ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केवल ग्रीन पटाखे जलाकर दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। पटाखों से होने वाला प्रदूषण शहर की हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। ऐसे में लोगों को जिम्मेदारी दिखाते हुए प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रखने में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पटाखे जलाने के लिए निर्धारित समय का पालन करने का भी आग्रह किया। प्रशासन ने रात आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति दी है। कटारिया ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन न करें और नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।