{"_id":"6ad74f542d11f5546b071082","slug":"video-accident-in-moga-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा-कोट ईसे खां रोड पर हादसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा-कोट ईसे खां रोड पर गांव गागड़ा के पास मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब किया कार और महिंद्रा एक्सयूवी कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि किया कार सड़क से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में किया कार के चालक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी कार में सवार पति-पत्नी और उनकी चार साल के बच्ची भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर की तरफ से किया कार में सवार लोग मोगा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोगा की तरफ से जा रही महिंद्रा एक्सयूवी के साथ गांव गागड़ा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद किया कार सड़क से नीचे जा गिरी। किया कार में सवार ड्राइवर मानक और मनदीप कौर की मौके पर मौत हो गई अरमान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर, महिंद्रा एक्सयूवी में सवार मनप्रीत कौर उनके पति गुरप्रीत सिंह और चार साल के बेटी सवार थे हादसे में तीनों घायल हो गए, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिंद्रा एक्सयूवी में सवार परिवार गुरदास पुर के रहने वाला है, जबकि किया कार में सवार लोग हरियाणा के निवासी हैं अमृतसर दरबार साहिब माथा टेक कर बापस अपने घर जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया हे।
कोट ईसे खां थाने के ASI नछतर सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डेड बॉडी को मोगा सिविल अस्पताल में रख दिया गया आगे परिवार के बयान के मुताबिक कारवाई किया जाएगा।
मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि सड़क हादसे में घायल तीन मरीजों को अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत फिलहाल ठीक है, जबकि हादसे में दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।