{"_id":"6af2ed166fce30ea5309a5d7","slug":"video-a-national-lok-adalat-will-be-held-in-ferozepur-zira-and-guru-har-sahai-on-december-12-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर, जीरा और गुरुहरसहाय में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर, जीरा और गुरुहरसहाय में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
जिला अदालत फिरोजपुर और सब-तहसील जीरा व गुरुहरसहाय में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपुर सुमीत मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथॉरिटी और पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के तहत लोक अदालत लगाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्री-लोक अदालतें भी आयोजित की जा रही हैं, ताकि विभिन्न मामलों की सुनवाई कर उनका आपसी सहमति से निपटारा किया जा सके। इसमें सिविल मामले, पारिवारिक विवाद, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, बीमा क्लेम, राजस्व विभाग से जुड़े मामले, ट्रैफिक चालान और समझौतायोग्य आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी। गंभीर और गैर-समझौतायोग्य आपराधिक मामले इसमें शामिल नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में हुए फैसले अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ अपील नहीं की जा सकती। इन फैसलों को सिविल अदालत की डिक्री के बराबर कानूनी मान्यता प्राप्त है। इससे लोगों का समय और पैसा बचता है। उन्होंने आम लोगों से अपने योग्य मामलों का लोक अदालत में निपटारा करवाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।