{"_id":"6a9519c70678c2f507002a0c","slug":"video-100-tulsi-saplings-and-pots-distributed-at-a-bharat-vikas-parishad-event-in-kotkapura-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के तुलसी वितरण समारोह में बांटे 100 पौधे व गमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के तुलसी वितरण समारोह में बांटे 100 पौधे व गमले
कोटकपूरा में भारत विकास परिषद की दोनों शाखाओं की ओर से श्री दादू दयाल सेवक संघ के सहयोग से स्थानीय डेरा बाबा निहाल दास में तुलसी वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में लोगों को तुलसी के औषधीय एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान करीब 100 तुलसी के पौधे व गमले भी वितरित किए गए।
डेरे के मुखी 108 स्वामी श्री निवास महंत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. राजेश पुरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षीय मंडल में प्रांतीय पदाधिकारी राकेश सचदेवा, नरेशपाल कांसल, सुभाष गोयल, राजिंदर सिंह सरां, रामकुमार गर्ग, स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल और यशपाल अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। डेरे के मुखी स्वामी श्री निवास महंत ने तुलसी के औषधीय फायदों और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर घर में तुलसी का कम से कम एक पौधा जरूर होना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया। इससे पहले खेती विरासत मिशन के जगतार सिंह ने लोगों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से डेरा प्रमुख स्वामी श्री निवास महंत को गद्दीनशीन होने के 50 वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया गया। श्री दादू दयाल सेवक संघ की ओर से भी सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।