{"_id":"69cbafe3bff274b14a0bdca6","slug":"punjab-issues-yellow-weather-alert-for-18-districts-warning-of-strong-winds-and-rain-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब मौसम को लेकर 18 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मौसम को लेकर 18 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी
पंजाब में मौसम के मिजाज लगातार बिगड़ रहे हैं। सोमवार को पंजाब में कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि फिलहाल गेहूं की फसलों को नुकसान की कोई सूचना नही हैं लेकिन किसान चिंतित हैं, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला व मोहाली में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। वहीं पंजाब में 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 3 अप्रैल से तीन दिन के लिए पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 2 अप्रैल को पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन एक अप्रैल को होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब का पारा 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।