Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Two arrested in Amritsar for allegedly stealing cash; a pistol, a magazine, and 20 cartridges recovered.
{"_id":"6aec217d2e70b876750687f6","slug":"video-two-arrested-in-amritsar-for-allegedly-stealing-cash-a-pistol-a-magazine-and-20-cartridges-recovered-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नकदी चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन और 20 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नकदी चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन और 20 कारतूस बरामद
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्री की जेब से नकदी चुराने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से 32 बोर की पिस्टल और मैगजीन, जबकि दूसरे से 20 कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों से कुल 50 हजार रुपये की नकदी भी मिली है। आरोपी जिला गुरदासपुर के धारीवाल के रहने वाले हैं।
जीआरपी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, तीन नवंबर को पुलिस टीम अमृतसर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर, टिकट खिड़की और प्रतीक्षालय में संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चोरी के संदेह में दो युवकों को काबू किया गया। पुलिस का आरोप है कि इनमें से एक ने यात्री की जेब से करीब 29 हजार रुपये निकाले थे। तलाशी के दौरान एक आरोपी से 32 हजार रुपये और दूसरे से 18 हजार रुपये बरामद हुए।
दोनों आरोपियों को चार नवंबर को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पांच नवंबर को जारी प्रेस नोट के मुताबिक, रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों को दोबारा अदालत में पेश किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।