Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Rup Kaur Sandhu submitted a memorandum at Akal Takht Sahib but did not deposit any pen drive or evidence.
{"_id":"6ac8bf53b6602de6050c76e7","slug":"video-rup-kaur-sandhu-submitted-a-memorandum-at-akal-takht-sahib-but-did-not-deposit-any-pen-drive-or-evidence-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रूप कौर संधू ने अकाल तख्त साहिब में सौंपा मांगपत्र, पेन ड्राइव या सबूत जमा नहीं करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूप कौर संधू ने अकाल तख्त साहिब में सौंपा मांगपत्र, पेन ड्राइव या सबूत जमा नहीं करवाए
एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े दुष्कर्म मामले में पूर्व अकाली नेता रूप कौर संधू ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम सचिवालय में मांगपत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इस मामले में मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह ने स्पष्ट किया कि रूप कौर संधू ने सचिवालय में कोई पेन ड्राइव, वीडियो या अन्य ठोस सबूत जमा नहीं करवाए हैं।
जसकरण सिंह ने बताया कि रूप कौर संधू के अनुसार, पीड़ित महिलाएं स्वयं जत्थेदार साहिब से मिलकर सबूत सौंपना चाहती हैं। इसी कारण फिलहाल कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रूप कौर संधू की फोन पर जत्थेदार साहिब से बातचीत भी करवाई गई है। जत्थेदार साहिब ने उन्हें जल्द मुलाकात का समय देने का भरोसा दिया है, ताकि दूर-दराज से आने वाली पीड़ित महिलाएं भी उनसे मिल सकें।
धमकियां मिलने के आरोपों पर जसकरण सिंह ने कहा कि किसी को धमकाना अपराध है। यदि किसी को धमकियां मिल रही हैं तो उसे अमृतसर पुलिस या पंजाब पुलिस प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, ताकि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में गोपनीयता बनाए रखी जाती है। यदि कोई व्यक्ति मर्यादा का उल्लंघन करने या अन्य मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सचिवालय को केवल आरोपों से संबंधित मांगपत्र मिला है और मामला जत्थेदार साहिब के विचाराधीन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।