{"_id":"6aa7a938ca9f6e611e080ce7","slug":"video-punjab-out-of-power-crisis-no-power-cuts-in-the-coming-days-kuldeep-dhaliwal-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब बिजली संकट से बाहर, आने वाले दिनों में नहीं लगेगा कोई कट: कुलदीप धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बिजली संकट से बाहर, आने वाले दिनों में नहीं लगेगा कोई कट: कुलदीप धालीवाल
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से चल रहे बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दावा किया है कि राज्य अब बिजली संकट से बाहर आ गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह छह बजे से लगातार बिजली आपूर्ति जारी है और आने वाले दिनों में भी बिजली कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
धालीवाल ने बताया कि तलवंडी साबो और नाभा स्थित निजी थर्मल प्लांटों का एक-एक यूनिट पिछले तीन-चार दिनों से खराब था, जिन्हें अब चालू कर दिया गया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट में आई तकनीकी खराबी भी दूर कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में बिजली की मांग करीब 15,700 मेगावाट है, जिसे पूरा किया जा रहा है। राज्य का अपना उत्पादन करीब 5,000 मेगावाट है, जो जल्द बढ़कर 5,300 से 5,400 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय पूल से पंजाब को मिलने वाले 1,051 मेगावाट के हिस्से में कमी की, जिससे संकट पैदा हुआ। हालांकि, उन्होंने कोयले की कमी की बात को खारिज करते हुए कहा कि सभी थर्मल प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक है।
किसानों के धरने पर धालीवाल ने कहा कि किसान संगठनों को प्रदर्शन का पूरा अधिकार है और पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है। अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ रैली’ पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब को अकाली दल से बचाने की जरूरत है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आम आदमी पार्टी की टिकटों की सूचियों को उन्होंने फर्जी बताते हुए कहा कि टिकटों का फैसला पार्टी करेगी। ‘तालिबान हिंदुस्तान’ के नाम से वायरल पोस्ट पर उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया अफवाहों पर विश्वास न करने और पुलिस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।