{"_id":"6aa7ea52a0322df2240ccc92","slug":"bike-crashes-into-concrete-pouring-machine-parked-on-the-road-father-of-two-die-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119524-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सड़क पर खड़ी लैंटर मशीन से टकराई बाइक, दो बच्चों के पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सड़क पर खड़ी लैंटर मशीन से टकराई बाइक, दो बच्चों के पिता की मौत
Mon, 14 Sep 2026 06:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
काम से घर लौट रहा था बिक्रमजीत सिंह, कुकड़ावाला के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा राजासांसी के कुकड़ावाला के पास एक सड़क हादसे में बाइक चालक बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई। वह लैंटर डालने वाली मशीन से टकरा गए थे। यह घटना रविवार रात को हुई जब बिक्रमजीत अपने काम से घर लौट रहे थे।
उनके सहकर्मी सुखबीर सिंह और अंग्रेज सिंह ने बताया कि अंधेरा था इस कारण सड़क पर खड़ी मशीन दिखाई नहीं दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिक्रमजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरे पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बिक्रमजीत को मृत घोषित कर दिया। बिक्रमजीत सिंह दो बच्चों के पिता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।