{"_id":"6aa7e3b468efa0849d02992a","slug":"video-publicity-vans-will-visit-every-village-to-discourage-stubble-burning-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: पराली न जलाने के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वैन, डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: पराली न जलाने के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वैन, डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खरीफ सीजन-2026 के दौरान किसानों को पराली न जलाने और इसके उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार को डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने डीसी कार्यालय से जागरूकता प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ये प्रचार वैन जिले के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इसके उचित प्रबंधन के तरीकों की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति प्रभावित होती है। इससे मित्र कीट नष्ट होने के साथ-साथ मिट्टी में मौजूद खेती के लिए लाभदायक पोषक तत्व भी समाप्त हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस वर्ष भी धान की पराली को आग लगाने के बजाय उपलब्ध मशीनरी और कृषि विभाग की तकनीकी सेवाओं का इस्तेमाल कर उसका उचित प्रबंधन करें।
डीसी ने बताया कि पराली का बेहतर प्रबंधन करने वाले किसानों को जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप में ‘हीरो किसान’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य कृषि अधिकारी अमरजीत सिंह दोसांझ ने बताया कि गांव और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। किसान पराली प्रबंधन से संबंधित मशीनरी और तकनीकी जानकारी के लिए अपने नजदीकी ब्लॉक कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर एडीसी पल्लवी मिश्रा, गुरप्रीत सिंह, हरभिंदर सिंह, सुखचैन सिंह, सुखमनप्रीत कौर, हरनेक सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।