{"_id":"6af466717d51421ab4052b75","slug":"akal-takht-sahib-has-imposed-a-one-month-ban-on-two-kirtani-jathas-hymn-singing-groups-amritsar-news-c-59-1-asr1003-120074-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अकाल तख्त साहिब ने दो कीर्तनी जत्थों पर लगाई एक महीने की रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अकाल तख्त साहिब ने दो कीर्तनी जत्थों पर लगाई एक महीने की रोक
Wed, 11 Nov 2026 06:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब ने दो कीर्तनी जत्थों, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खड़र, पर एक महीने के लिए संगत में कीर्तन करने पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई आपसी विवाद और गुरबाणी कीर्तन की मर्यादा के उल्लंघन के कारण की गई है। यह रोक 13 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेश पर सचिवालय ने यह फैसला लिया। दोनों जत्थों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वे एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे थे। इस संबंध में संगत की ओर से सचिवालय में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सचिवालय के अनुसार, जत्थों ने कीर्तन मर्यादा का उल्लंघन किया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के दीवान हॉल से जुड़े विवाद को भी सोशल मीडिया पर बढ़ाया। इससे पुराने कीर्तनियों और संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
आदेश के तहत, जगजीत सिंह बबीहा को शहीद सिख मिशनरी कॉलेज, श्री अमृतसर में गुरमत की जानकारी लेनी होगी। कुलविंदर सिंह खड़र को गुरमत संगीत अकादमी, श्री आनंदपुर साहिब में गुरमत की शिक्षा प्राप्त करनी होगी। दोनों को सिख रहित मर्यादा और गुरमत संगीत की समझ दी जाएगी। उन्हें विनम्रता लाने के लिए संबंधित संस्थानों के लंगर हॉल में सुबह-शाम सेवा भी करनी होगी। एक महीने बाद, उन्हें प्रमाण पत्र के साथ सचिवालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।