Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Amritpal granted one-day parole; to attend grandmother's funeral today

सांसद अमृतपाल को एक दिन की पैरोल, आज दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Sat, 14 Nov 2026 08:44 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:44 AM IST
MP Amritpal granted one-day parole; to attend grandmother's funeral today
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की कस्टडी पैरोल मिल गई है।  सांसद के वकील एडवोकेट हरजोत सिंह मान ने बताया कि फिलहाल अदालत के पुराने आदेश ही प्रभावी हैं, जिसके तहत 14 तारीख को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए परिवार के साथ रहने की अनुमति दी गई है। एडवोकेट बोले-दो दिन की पैरोल मिलनी चाहिए थी एडवोकेट हरजोत सिंह मान ने बताया कि उन्होंने 15 दिनों की कस्टडी पैरोल की मांग की थी, लेकिन सरकार की ओर से केवल एक दिन की ही मंजूरी दी गई है। उन्होंने इस पर असंतोष जताते हुए कहा कि इसे कोई बहुत बड़ी राहत नहीं कहा जा सकता। मान ने तर्क दिया कि अमृतपाल सिंह करीब तीन साल बाद इतनी दूर डिब्रूगढ़ से पंजाब आ रहे हैं, ऐसे में कम से कम दो दिन की पैरोल जरूर मिलनी चाहिए थी। उन्होंने भावुक पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी दादी लंबे समय से बिस्तर पर थीं और उनकी यह दिली इच्छा थी कि उनका पोता अमृतपाल सिंह ही उनकी चिता को मुखाग्नि दे। इसके अलावा, सिख धर्म की मर्यादा के अनुसार अंतिम अरदास में शामिल होना भी बेहद जरूरी होता है। अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए दायर की गई नई अर्जी पर जानकारी देते हुए वकील ने कहा कि 17 तारीख के लिए लगाई गई एप्लीकेशन फिलहाल होल्ड पर है और उस पर अभी सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर इस अर्जी पर जल्द सुनवाई के लिए फिर से अनुरोध किया जाएगा। परिवार खर्च वहन करने को तैयार अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ से पंजाब लाने की व्यवस्था और खर्च के सवाल पर एडवोकेट मान ने स्पष्ट किया कि उन्हें किस माध्यम से—विशेष विमान या चॉपर से—लाया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से जेल प्रशासन की है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार जब उन्हें शपथ ग्रहण के लिए लाया गया था, तब विशेष चॉपर की व्यवस्था की गई थी। जहां तक यात्रा और सुरक्षा के खर्च का सवाल है, तो परिवार वहन करने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक खर्च का कोई एस्टीमेट नहीं दिया गया है। जैसे ही प्रशासन की तरफ से राशि बताई जाएगी, परिवार आदेशानुसार उसे जमा करवा देगा। अंत में वकील हरजोत सिंह मान ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार का यह अटल फैसला है कि दादी का अंतिम संस्कार अमृतपाल सिंह के आने के बाद ही किया जाएगा। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह के चाचा और भांजे की पैरोल को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर भी अंतिम फैसला जेल अथॉरिटी को ही लेना है। कुछ समय पहले ही जेल प्रशासन के माध्यम से अमृतपाल सिंह से उनकी बातचीत हुई है और सभी को आज उनके आने का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में मां काली की प्रतिमा की विदाई, VIDEO

13 Nov 2026

सीतापुर: नेपालपुर चौराहे पर युवक को मारी चार गोलियां, मौके से भाग निकले हमलावर

13 Nov 2026

बठिंडा पेट्रोल बम कांड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़ा पांचवां आरोपी गिरफ्तार फरीदकोट के हिस्ट्रीशीटर सुखजीत पर 17 संगीन केस दर्ज; बैंक खातों में हुई थी फंडिंग

रंगदारी के लिए 50 लाख रुपये मांगने और घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला में एनआरआई की कोठी में 15 साल से केयरटेकर 70 लाख का सामान लेकर फरार, परिवार समेत हुआ गायब

विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध, मानदेय वृद्धि का बार-बार आश्वासन देकर मांग पूरी न करने का आरोप

13 Nov 2026

वीडियो: चंपावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू

13 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प

13 Nov 2026

साक्षी महाराज की पुलिस को फटकार पर अखिलेश का तंज, भाजपा सांसद ने गिनाईं सपा शासन की घटनाएं

13 Nov 2026

वीडियो: सड़क के लिए कनार के ग्रामीणों ने भरी हुंकार, फिर से भूख हड़ताल शुरू

13 Nov 2026

स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

13 Nov 2026

गुरुग्राम से पटना तक बस चलाने का प्रस्ताव, बिहार के चार शहरों से जुड़ेगा हरियाणा

13 Nov 2026

ट्रेड फेयर में दिखी विकास और विरासत की झलक

13 Nov 2026

देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत

13 Nov 2026

सामाजिक बदलाव के लिए वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच चलाएगा प्रदेशव्यापी अभियान

13 Nov 2026

15 नवंबर को अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन

13 Nov 2026

गुरुग्राम को खुले पशुओं से मुक्त करने को निगम चलाएगा अभियान

13 Nov 2026

सेक्टर-81 से 112 तक अधूरे बरसाती नालों का काम होगा पूरा

13 Nov 2026

बसई तालाब पर होगा छठ महापर्व का भव्य आयोजन

13 Nov 2026

वीडियो: काशीपुर में एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार का आयोजन

निजी स्कूल की बस की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

13 Nov 2026

बाराबंकी: तीन बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या, पति और बची बेटी ने बताई घटना की वजह

13 Nov 2026

वीडियो: लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने मचाया धमाल

13 Nov 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप-प्रतिनिधि डॉ मुहम्मद हुसैन जियाई से अमर उजाला की खास बातचीत

13 Nov 2026

रुद्रपुर बना हिमालयी राज्यों का सबसे स्वच्छ शहर: मेयर विकास शर्मा बोले- यह पूरे शहर की मेहनत का परिणाम

कानपुर: मंधना-पचोर रोड पर सबमर्सिबल मोटर खराब, लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी बनी शोपीस

13 Nov 2026

बिहार: साइबर ठगी का खुलासा, डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस समेत कई उपकरण बरामद; चार गिरफ्तार

13 Nov 2026

घोड़ों की सवारी के साथ निकली भगवान भास्कर की नगर यात्रा, VIDEO

13 Nov 2026

भूमि विवाद में बुलडोजर से होटल ध्वस्त, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में; VIDEO

13 Nov 2026

साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार साइबर ठग गिरफ्तार

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed