Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Mitthu Singh Kahanke out of SGPC executive committee meeting following Sri Akal Takht's directive.
{"_id":"6abcda5fd58c434562014727","slug":"video-mitthu-singh-kahanke-out-of-sgpc-executive-committee-meeting-following-sri-akal-takhts-directive-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त के आदेश के बाद एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक से मिठ्ठू सिंह काहनके बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त के आदेश के बाद एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक से मिठ्ठू सिंह काहनके बाहर
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिंग कमेटी की बैठक में बुधवार को उस समय घटनाक्रम सामने आया, जब श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय से जारी आदेश के बाद कार्यकारी सदस्य मिठ्ठू सिंह काहनके को बैठक में शामिल होने से रोक दिया गया।
बैठक से बाहर आने के बाद काहनके ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने पर उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी पत्र सौंपा गया और बैठक में भाग लेने पर रोक की जानकारी दी गई। उन्होंने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका पक्ष या स्पष्टीकरण लिए बिना ही कार्रवाई की गई है।
काहनके ने कहा कि एसजीपीसी की सरायों में हाल में सामने आई घटनाओं, कथित अनियमितताओं और संस्था में आए गिरावट के संबंध में उन्होंने आवाज उठाई थी। उनका दावा है कि एसजीपीसी की ओर से गठित जांच कमेटी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं थी। इसी कारण उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष एसआईटी जांच की मांग की थी।
उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष और संबंधित प्रबंधकों पर अपनी कथित विफलताओं को छिपाने के आरोप लगाए। काहनके ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बुलाए जाने पर वह अपना पक्ष रखेंगे और मामले को सिख संगत व पंथक संगठनों के समक्ष भी उठाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।