{"_id":"6ac796a30f795f78ab079889","slug":"video-main-shooter-in-mad-sandhu-murder-case-arrested-from-ahmedabad-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: मैड संधू हत्याकांड में मुख्य शूटर अहमदाबाद से गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: मैड संधू हत्याकांड में मुख्य शूटर अहमदाबाद से गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी काबू
चर्चित इंफ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्य शूटर परमिंदर सिंह उर्फ काका को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने करीब 125 किलोमीटर की सीसीटीवी ट्रेल खंगालकर मुख्य शूटर तक पहुंचने का दावा किया है।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वारदात के बाद परमिंदर अहमदाबाद फरार हो गया था। पैसे खत्म होने पर उसने अपने भाई अमनदीप सिंह के जरिये पैसे मंगवाने का प्रयास किया। तकनीकी जांच के दौरान क्यूआर कोड स्कैनर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वे जूते भी बरामद किए गए, जो पुलिस के अनुसार वारदात के समय उसने पहने थे।
पुलिस के मुताबिक परमिंदर के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके भाई अमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने अमनदीप के खाते में 16 हजार रुपये भेजे थे, जिनमें से 11 हजार परमिंदर और पांच हजार परमवीर को दिए गए।
परमवीर सिंह निवासी लोहियां खास पर हथियार और लॉजिस्टिक सहायता देने, बलराज सिंह उर्फ बंटी पर वारदात से पहले रेकी करने और हथियार पहुंचाने तथा विकास सिंह पर रेकी में सहयोग करने का आरोप है। छठे आरोपी तरनतारन निवासी बलजिंदर सिंह पर आरोपियों को मोटरसाइकिल से आने-जाने में मदद करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ भी पहले चार मामले दर्ज हैं।
प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या के तार गोल्डी ढिल्लों से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार इलाके और कारोबारियों में डर पैदा कर गैंग का नाम स्थापित करने और बाद में फिरौती मांगने की साजिश की आशंका है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि हत्या से पहले मैड संधू ने फिरौती संबंधी कोई शिकायत नहीं दी थी।
पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए करीब 125 किलोमीटर की सीसीटीवी ट्रेल खंगाली। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बचने के लिए कच्चे रास्तों, उल्टे रास्तों और हाईवे के गलत साइड का इस्तेमाल किया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिलों और हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के मुताबिक .30 बोर के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। दूसरे शूटर की पहचान भी कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।