Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Kunwar Vijay Pratap has caused harm to the investigation into the Behbal Kalan firing incident: Talbir Singh Gill
{"_id":"6aeadb797e9f127dd40bdd20","slug":"video-kunwar-vijay-pratap-has-caused-harm-to-the-investigation-into-the-behbal-kalan-firing-incident-talbir-singh-gill-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुंवर विजय प्रताप ने बहिबल कलां गोलीकांड की जांच को पहुंचाया नुकसान: तलवीर सिंह गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवर विजय प्रताप ने बहिबल कलां गोलीकांड की जांच को पहुंचाया नुकसान: तलवीर सिंह गिल
आम आदमी पार्टी (आप) के मजीठा हलका इंचार्ज तलवीर सिंह गिल ने कुंवर विजय प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल ने आरोप लगाया कि कुंवर विजय प्रताप ने बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड की जांच को नुकसान पहुंचाया और भाजपा के इशारे पर बादल परिवार को बचाने की कोशिश की।
गिल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप लंबे समय तक गोलीकांड की निष्पक्ष जांच का दावा करते रहे, लेकिन अब भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार इस मामले की दोबारा जांच करवा रही है। गिल ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान एसआईटी के अन्य अधिकारियों को भी किनारे कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप पहले सुखबीर सिंह बादल की कड़ी आलोचना करते थे, लेकिन आने वाले समय में दोनों एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं। कुंवर विजय प्रताप की ओर से सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने के आरोपों पर गिल ने कहा कि यदि जांच सही दिशा में होती तो सहयोग जरूर मिलता। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2017 में उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश की गई थी।
आप को कोई फर्क नहीं पड़ेगा
कुंवर विजय प्रताप के पार्टी छोड़ने से आप पर पड़ने वाले असर के सवाल पर गिल ने कहा कि राजनीतिक दल किसी एक व्यक्ति से बड़े होते हैं। लोग पार्टी की नीतियों और सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के कारण उससे जुड़े हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से वीडियो दिखाने के दावों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश के लिए किसी की निजता का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करती है और उनके कहने पर किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।