Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Karnail Singh Peer Mohammad expresses concern over the decline in the Shiromani Committee management
{"_id":"6ac2356b7b70d866e305413a","slug":"video-karnail-singh-peer-mohammad-expresses-concern-over-the-decline-in-the-shiromani-committee-management-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: शिरोमणि कमेटी के प्रबंधों में गिरावट पर कर्नैल सिंह पीर मोहम्मद ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: शिरोमणि कमेटी के प्रबंधों में गिरावट पर कर्नैल सिंह पीर मोहम्मद ने जताई चिंता
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और शिरोमणि अकाली दल के मौजूदा प्रबंधों में लगातार आ रहे कथित गिरावट पर कर्नैल सिंह पीर मोहम्मद ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर 1920 को स्थापित शिरोमणि अकाली दल को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, 106 साल बाद आज वही चुनौतियां अलग-अलग रूपों में सामने आ रही हैं।
पीर मोहम्मद ने कहा कि मौजूदा समय में एसजीपीसी के प्रबंधों में जो गिरावट दिखाई दे रही है, उसके लिए प्रमुख पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी बड़ी घटना के बाद कमेटी खुद जांच कमेटी गठित करती है और बाद में उसके अध्यक्ष की ओर से सीबीआई जांच की मांग की जाती है तथा अपनी जांच वापस लेने की बात कही जाती है, तो इससे संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से अपील की कि वह आगामी 15 दिनों में मामले की वास्तविकता सार्वजनिक करें। ऐसा न होने पर उन्होंने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।