नोएडा में खोड़ा जैसी वारदात: 15 साल के आयुष की हत्या कर शव नाले में फेंका, पार्टी के बहाने ले गए थे हत्यारे
15 वर्षीय छात्र आयुष शुक्ला सेक्टर 20 स्थित अपने घर में रहता था। 16 अगस्त की शाम को नाबालिग आरोपी ने आयुष को अपनी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने बुलाया था। आयुष घर से पार्टी के लिए निकला, लेकिन उसके बाद वह कभी लौट कर नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा में हुई सनसनीखेज वारदात जैसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला अब नोएडा से सामने आया है। यहां सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में एक गैर समुदाय के एक नाबालिग ने अपने 15 वर्षीय दोस्त आयुष शुक्ला की कथित तौर पर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सेक्टर 54 के जंगल स्थित नाले में फेंक दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया और कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय छात्र आयुष शुक्ला सेक्टर 20 स्थित अपने घर में रहता था। 16 अगस्त की शाम को नाबालिग आरोपी ने आयुष को अपनी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने बुलाया था। आयुष घर से पार्टी के लिए निकला, लेकिन उसके बाद वह कभी लौट कर नहीं आया।
जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला शव
लापता होने के पांच दिन बाद, 21 अगस्त की रात को पुलिस को सेक्टर 54 के जंगल (नाले के समीप) से एक अज्ञात सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। मंगलवार दोपहर जब पुलिस ने आयुष की मां को मोर्चरी बुलाकर शिनाख्त कराई, तो उस शव की पहचान आयुष शुक्ला के रूप में हुई।
परिजनों का आरोप- पुलिस काटती रही चक्कर, करती रही गुमराह
इस मामले में पुलिस की भारी लापरवाही भी सामने आई है। मृतक छात्र की मां का आरोप है कि 16 अगस्त को बेटे के लापता होने के बाद से ही वे लगातार थाने और चौकी के चक्कर काट रही थीं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें सिर्फ गुमराह किया जाता रहा।
नाबालिग हत्यारोपी और उसके दोस्त पर मुकदमा दर्ज
स्वजनों की कड़ी मशक्कत और शिकायत के बाद, आखिरकार सोमवार रात को सेक्टर 24 थाना पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने आयुष की हत्या कर शव को नाले में फेंकने के आरोप में हत्यारोपी और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।