{"_id":"6abf7db5807064093706ec72","slug":"video-former-minister-anil-joshi-paid-tribute-to-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता अनिल जोशी ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंजाब सेवा दल के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पत्रकारों से बातचीत में अनिल जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए देश को एकजुट किया और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि “अहिंसा परमो धर्म:” का संदेश आज भी प्रासंगिक है और शांतिपूर्ण तरीके से ही किसी संघर्ष में वास्तविक सफलता हासिल की जा सकती है।
लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए जोशी ने कहा कि उन्होंने देश के कठिन दौर में प्रधानमंत्री का पद संभाला और अपनी सादगी, ईमानदारी तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से देश का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी और त्याग की मिसाल थे।
जोशी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महान व्यक्तित्वों ने भारतीय संस्कृति और उच्च आदर्शों को अपने जीवन में उतारा। उन्होंने पंजाब सेवा दल की ओर से समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।