Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Farmers scattered paddy outside the DC office in Tarn Taran and staged a protest against the government.
{"_id":"6aeaf058332531db2b04d804","slug":"video-farmers-scattered-paddy-outside-the-dc-office-in-tarn-taran-and-staged-a-protest-against-the-government-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में डीसी कार्यालय के बाहर किसानों ने बिखेरा धान, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में डीसी कार्यालय के बाहर किसानों ने बिखेरा धान, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
तरनतारन जिले की मंडियों में धान की खरीद बंद होने के कारण किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले करीब 10 दिनों से खरीद प्रक्रिया ठप होने और किसानों की फसल मंडियों व खेतों में पड़ी रहने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष की ओर से बुधवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धान बिखेरकर रोष प्रदर्शन किया गया। किसानों ने इस कार्रवाई के जरिए सरकार और जिला प्रशासन को उनकी समस्याओं की ओर ध्यान देने का संदेश दिया।
इस मौके पर यूनियन के प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह दराजके ने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से मंडियों से धान का एक-एक दाना उठाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने दावा किया कि जिले के करीब 20 प्रतिशत किसानों का धान अभी भी मंडियों और खेतों में पड़ा हुआ है। पिछले 10 दिनों से खरीद बंद होने के कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।