Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Dhaliwal attacks Congress and Akali Dal over the politics surrounding the disrespect shown to Babasaheb.
{"_id":"6aa14ef625f06073f50d0896","slug":"video-dhaliwal-attacks-congress-and-akali-dal-over-the-politics-surrounding-the-disrespect-shown-to-babasaheb-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बाबा साहेब की बेअदबी पर सियासत को लेकर धालीवाल का कांग्रेस-अकाली दल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: बाबा साहेब की बेअदबी पर सियासत को लेकर धालीवाल का कांग्रेस-अकाली दल पर हमला
आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को संवेदनशील घटनाओं और लोगों की मौत पर राजनीति करने के बजाय पंजाब के असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए।
धालीवाल ने फरीदकोट में ठेकेदार के परिवार से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राजा वड़िंग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना में परिवार के सदस्यों की मौत और घायल महिला के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने मामले में क्या कार्रवाई की मांग की।
राहुल गांधी के पंजाब को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए धालीवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में पंजाब को लेकर चिंतित है तो उसे नशे के मुद्दे पर भी गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस नेताओं पर नशे के कारोबार से जुड़े आरोपों के दौरान पार्टी नेतृत्व ने क्या कार्रवाई की थी।
धालीवाल ने दावा किया कि पंजाब सरकार पिछले तीन वर्षों से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और हजारों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नशे में फंसे युवाओं के इलाज और पुनर्वास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोई भी नशा तस्कर कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।