Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Attack on family in Amritsar Allegations of political vendetta FIR against 20 including Sarpanch
{"_id":"6af3f938f9bca4d648059089","slug":"video-attack-on-family-in-amritsar-allegations-of-political-vendetta-fir-against-20-including-sarpanch-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में परिवार पर हमला, पार्टी बदलने को लेकर राजनीतिक रंजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में परिवार पर हमला, पार्टी बदलने को लेकर राजनीतिक रंजिश का आरोप
अमृतसर के गांव बलग्गण में राजनीतिक रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। एक परिवार ने गांव के मौजूदा सरपंच और उसके साथियों पर घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर करीब 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। इसी बात को लेकर मौजूदा सरपंच के साथ उनकी राजनीतिक रंजिश चल रही थी।
परिवार का आरोप है कि हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में रामतीर्थ में आयोजित अकाली दल की रैली से लौटने के बाद सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और कथित तौर पर हमला कर दिया।
परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास बेसबॉल बैट, लाठियां, दातर और कृपाण थीं। इस दौरान महिलाओं के साथ गाली-गलौज की गई और पति को घर से घसीटकर पीटा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलने पर डीएसपी राजासांसी और थाना लोपोके की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि इंसाफ नहीं मिलने पर भंडारी पुल पर धरना दिया जाएगा। वहीं, संबंधित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।