Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Akali leaders pay obeisance at Darbar Sahib; Dr. Daljit Singh Cheema targets the Punjab government.
{"_id":"6a9122b093b9f49e4e06c473","slug":"video-akali-leaders-pay-obeisance-at-darbar-sahib-dr-daljit-singh-cheema-targets-the-punjab-government-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दरबार साहिब में नतमस्तक हुए अकाली नेता, डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार साहिब में नतमस्तक हुए अकाली नेता, डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। नेताओं ने गुरु घर में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। चीमा ने कहा कि बाबा बकाला में राखड़ पुन्निया के ऐतिहासिक मेले के दौरान होने वाली पार्टी की कांफ्रेंस से पहले गुरु घर में हाजिरी लगाने आए हैं। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दरबार साहिब यात्रा पर चीमा ने कहा कि दरबार साहिब पूरी मानवता का साझा घर है। इसे राजनीतिक मुलाकातों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
1984 के दंगों का जिक्र करते हुए चीमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व अभी भी आरोपियों का बचाव कर रहा है और पंजाब कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप है।
आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक और कर्मचारियों की हड़ताल जैसे मुद्दों पर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल ‘पंजाब बचाओ रैलियों’ और कांफ्रेंस के जरिये जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियां और पार्टी का विजन रखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।