Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
MP Train Accident Goods train coaches derailed in Katni area manager said 300 railway workers recovered it
{"_id":"67a9fc2c0a8e95b0ed0dd9b8","slug":"video-mp-train-accident-goods-train-coaches-derailed-in-katni-area-manager-said-300-railway-workers-recovered-it","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP Train Accident: कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, एरिया मैनेजर बोले- 300 रेलकर्मियों ने रिकवर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Train Accident: कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, एरिया मैनेजर बोले- 300 रेलकर्मियों ने रिकवर किया
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सीमेंट से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। मामला कटनी जंक्शन के तीन और चार से लगे प्लेटफॉर्म से लगी मालगाड़ी का बताया गया है, जिसे सतना रूट से होता हुए दमोह की ओर जाना था। तभी कटनी जंक्शन क्रॉस करते वक्त अज्ञात कारणों से एक के बाद एक तीन डिब्बे बेपटरी हो गए है।
घटना की जानकारी लगते ही कटनी जंक्शन के स्टेशन मास्टर संजय दुबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते हुए मामले की जानकारी दी है। आनन-फानन में बड़ी संख्या में पहुंचे रेलकर्मियों के साथ कटनी एरिया रेल मैनेजर रोहित सिंह भी तत्काल घटना स्थल पहुंच गए हैं। रिकवर कार्य शुरू हो गया है।
मीडिया को जानकारी देते हुए कटनी एरिया रेल मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि सतना डायरेक्शन से गुड्स ट्रेन आ रही थी। जो 103 प्वाइंट में पहुंचते ही सीमेंट से लोड 13वां डिब्बा डिरेल हो गया है। ऐसे कुल तीन डिब्बे बेपटरी हुए हैं, जिन्हें रिकवर करने हमारे 200-300 रेलकर्मी लगातार काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रेल घटना के होने से दमोह-बीना से गुजरने वाली अप एंड डाउन रूट की करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जो तीन से चार घंटे देरी से चल रही हैं। हालांकि, एरिया मैनेजर की माने तो करीब चार घंटे में हुई रेलमार्ग को सुचारू रूप से दोबारा शुरू करवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।