फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   ₹2.87 Lakh Worth of Illegal Liquor Seized in Umaria, Major Excise Department Crackdown

उमरिया: 2.87 लाख की शराब ने खोली अवैध भट्ठियों की पोल, 28 क्विंटल महुआ लाहन पर चला आबकारी का डंडा

Wed, 09 Sep 2026 09:11 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 09:11 PM IST
₹2.87 Lakh Worth of Illegal Liquor Seized in Umaria, Major Excise Department Crackdown
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अवैध शराब के कारोबार को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच उमरिया जिले में भी आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में आबकारी टीम ने नदी किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर चल रही अवैध शराब की भट्टियों पर दबिश देकर 47 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और करीब 2800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹2,87,050 आंकी गई है।

अवैध शराब के निर्माण और भंडारण की सूचना मिलने के बाद जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त उमरिया एवं नौरोजाबाद की टीम सक्रिय हुई। टीम ने एक साथ कई स्थानों को निशाने पर लेते हुए महरोई नदी, सरईयापार, उजनिया, बैहर्दे और पिनौरा क्षेत्रों में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान नदी और नदी किनारे के इलाकों में अवैध शराब तैयार करने के लिए लगाए गए सामान और जरीकेन मिले। मौके पर चढ़ी हुई भट्टियों की जांच की गई। टीम ने यहां से तैयार 47 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया करीब 2800 किलो महुआ लाहन भी जब्त किया गया।

पढ़ें:  पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; देखें वीडियो

नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार
आबकारी विभाग की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में महुआ लाहन मिलने से यह भी सामने आया कि नदी और उसके आसपास के सुनसान इलाकों का इस्तेमाल अवैध शराब निर्माण के लिए किया जा रहा था। ऐसे स्थानों पर भट्टियां लगाकर शराब तैयार करने के बाद उसे अलग-अलग क्षेत्रों में खपाए जाने की आशंका है। विभाग अब इन गतिविधियों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रहा है। कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने जब्त सामग्री को नियमानुसार कार्रवाई में लिया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी प्रकरणों को विवेचना में लिया गया है।

स्वास्थ्य और राजस्व दोनों के लिए खतरा
अवैध तरीके से तैयार होने वाली शराब लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। सागर की घटना के बाद इस तरह की गतिविधियों पर प्रशासन की निगरानी और सख्त हो गई है। यही वजह है कि उमरिया में भी आबकारी विभाग ने नदी किनारे, ग्रामीण इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है।

जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल दबिश दी जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध रूप से शराब बनाई या बेची जा रही है तो इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना में चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 87.7 ग्राम हेरोइन बरामद; 9 आरोपी गिरफ्तार

09 Sep 2026

VIDEO: लीड बैंक ही कर्ज वसूली में फिसड्डी...1.69 लाख खातों में डूबे 2,846 करोड़ रुपये, केनरा बैंक के 762 करोड़ फंसे

09 Sep 2026

हमीरपुर: पोषण माह के शुभारंभ पर निकाली जागरुकता रैली, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी

कुलदीप बिश्नोई समर्थक मार्केट कमेटी चेयरमैन पर कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

09 Sep 2026

सिरमौर: नाहन के चौगान में सजा मेला, खरीदारी को उमड़ने लगे लोग; 18 को कमाल खान की स्टार नाइट

09 Sep 2026
विज्ञापन

अमेठी सिटी: टेंट तले रात गुजार रहीं महिलाएं, बिजली विभाग के बाहर डेरा

09 Sep 2026

कानपुर: चकमार्ग से दुकानें हटाने पहुंची राजस्व टीम से भिड़े सपाई

09 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में वेव मॉल के सामने खोले गए कट, पॉलिटेक्निक चौराहे पर कम होगा यातायात दबाव

09 Sep 2026

वाराणसी में कई इलाकों में झूमकर बरसे बादल

09 Sep 2026

शिमला: गेयटी थिएटर में गूंजी हिंदी की आवाज, स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

09 Sep 2026

भुलत्थ के डीएसपी कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, गुलजार सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

VIDEO: जानें कब शुरू होगा आगरा का नया सिविल एयरपोर्ट, 73% काम हो चुका है पूरा

09 Sep 2026

VIDEO: गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, आगरा-झांसी आरपीएफ कर रही सीसीटीवी जांच

09 Sep 2026

VIDEO: आगरा के यात्रियों को राहत, सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन में बढ़ा स्लीपर कोच

09 Sep 2026

VIDEO: वीएलटीडी की ऊंची कीमत और मैपिंग से ट्रांसपोर्टर परेशान

09 Sep 2026

कानपुर में दो दिन वकीलों की महापंचायत, 55 जिलों से जुटेंगे हजारों अधिवक्ता

09 Sep 2026

VIDEO: आगरा की हवा क्यों हुई जहरीली? चार साल में सबसे खराब हाल; एक्यूआई 164 पहुंचा

09 Sep 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में NEET UG काउंसलिंग शुरू, 5 मेडिकल कॉलेजों की 1300 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया

09 Sep 2026

यमुनानगर बार चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, सरगर्मियां तेज

09 Sep 2026

बदायूं: बिजली के खंभे से बाइक टकराने से युवक की मौत, रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

09 Sep 2026

ऊना: बीपीएल सूची में छूटे पात्र परिवारों को मिलेगा मौका, 15 सितंबर तक चलेगा नौवां चरण

09 Sep 2026

हमीरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 52 लोगों ने करवाई जांच

रामपुर: राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रामपुर में 11 से होगी शुरू, तैयारियां तेज

09 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस ने एडीए कार्यालय का किया घेराव, किसानों को अतिरिक्त मुआवजे देने की मांग

09 Sep 2026

फरीदकोट बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर, उम्मीदवारों ने तेज किया प्रचार

VIDEO: एसडीएम और कांग्रेसियों के बीच हुई तकरार, झुका तहसील प्रशासन

09 Sep 2026

सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने की प्रेस वार्ता

09 Sep 2026

VIDEO: दहेज उत्पीड़न में पति और जेठ समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

09 Sep 2026

VIDEO: गाली-गलौज के विरोध पर हमला, 7 पर प्राथमिकी

09 Sep 2026

VIDEO: ननद-भाभी पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, घर पर पथराव

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed