Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Posted status took - suicidal step, called brother-in-law crop ruined, now my sister married
{"_id":"6979d8b29f013411b3092803","slug":"posted-status-took-suicidal-step-called-brother-in-law-crop-ruined-now-my-sister-married-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3887669-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: स्टेटस डाला और उठा लिया ये कदम, समधी को फोन पर कहा- फसल बर्बाद हो गई अब कैसे होगी बहन की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: स्टेटस डाला और उठा लिया ये कदम, समधी को फोन पर कहा- फसल बर्बाद हो गई अब कैसे होगी बहन की शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:48 PM IST
Link Copied
मंगलवार शाम आई तेज आंधी किसानों के लिए आफत बनकर बरसा है। इस तूफान के कारण किसानों की फसलें तो खराब हुई ही हैं इसके साथ ही उज्जैन जिले के तराना में फसल बर्बाद होने से एक किसान ने आत्महत्या भी कर ली है। बताया जाता है किसान पंकज मालवीय तराना तहसील के खेड़ा जामुनिया गांव का रहने वाला था। उसने करीब 6 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल लगाई थी, जो कि इस आंधी से नष्ट हो गई। फसल खराब होने से पंकज काफी परेशान था। वह मंगलवार रात घर नहीं लौटा। सुबह जब परिवार के लोग खेत पहुंचे तो उसका शव मिला।
स्टेटस लगाया और उठाया आत्मघाती कदम
परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले पंकज ने अपनी खराब फसल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था। वह शाम से ही तनाव में था। किसान की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक महेश परमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सरकार से 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।
दो दिन पहले हुई थी बहन की सगाई
बताया जाता है कि दो दिन पहले मृतक की बहन की सगाई हुई थी अप्रैल में उसकी शादी होने वाली थी। पंकज शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। मृतक के समधी ईश्वर लाल परमार ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद शाम करीब 7 बजे पंकज ने उन्हें फोन किया था। उसने फसल बर्बाद होने के कारण बहन की शादी को लेकर चिंता जताई। और यह भी कहा था कि अब शादी कैसे हो पाएगी, जबकि बयाना भी दे चुका है। उन्होंने पंकज को समझाया कि सब मिलकर व्यवस्था कर लेंगे और चिंता न करें, लेकिन इसके बावजूद उसने यह बड़ा कदम उठा लिया।
विधायक महेश परमार ने कर डाली यह मांग
विधायक महेश परमार ने बताया कि किसान ने फसल बर्बाद होने के चलते आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। सांत्वना देने आया था। हम एसडीएम कार्यालय का घेराव कर किसान के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।