फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In the second procession of Baba Mahakal, two identical masks will come out

Ujjain News:बाबा महाकाल की दूसरी सवारी कल, श्री चंद्रमौलेश्वर और भगवान मनमहेश भक्तों को दर्शन देंगे

Sun, 20 Jul 2025 08:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 08:31 PM IST
In the second procession of Baba Mahakal, two identical masks will come out
कालों के काल उज्जैन बाबा महाकाल की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली दूसरी सवारी सोमवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। वैसे तो बाबा महाकाल की सभी सवारियां पूर्ण राजसी ठाठ-बाट के साथ निकाली जाती हैं, लेकिन दूसरी सवारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती हैं। इसमें भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर और भगवान मनमहेश भक्तों को दर्शन देते हैं। बाबा महाकाल के इन मुखारविंदों की विशेषता यह है कि दोनों एक समान होते हैं। लेकिन, एक मुखारविंद पालकी में और दूसरा हाथी पर विराजमान रहता है। श्रद्धालु यदि इनमें से किसी एक के भी दर्शन कर लें, तो उन्हें समान पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

जब बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलते हैं, तो सबसे पहले कड़ाबीन के धमाकों से नगरवासियों को सूचित किया जाता है कि राजा पधार रहे हैं। इसके बाद पुलिस का बैंड मधुर स्वर लहरियों के साथ आगे चलता है। पुलिस के सशस्त्र जवान सवारी मार्ग पर कदमताल करते हैं। जैसे ही महाकाल राजा मंदिर से बाहर आते हैं, मुख्य द्वार पर उन्हें पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर (सशस्त्र सलामी) दी जाती है। इसके पश्चात एक सच्चे राजा की भांति बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकल पड़ते हैं। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि पूर्व समय में जो राजा होते थे, वे या तो पालकी में सवार होकर निकलते थे या हाथी पर। इसलिए अनादिकाल से जब से महाकाल की सवारी निकाली जा रही है, तभी से भक्तों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई कि भगवान के एक जैसे दो मुखारविंद बनवाए जाएं। एक मुखारविंद पालकी में और दूसरा हाथी पर विराजमान किया जाए।

ये भी पढ़ें: महिला मित्र के साथ वीडियो वायरल, गले-मुंह पर बर्बरता का निशान, हर पहलु खंगाल रही पुलिस

पुजारी महेश गुरु ने बताया कि दोनों मुखारविंद एक समान होते हैं। ऐसे में जिन श्रद्धालुओं को पालकी में विराजित महाकाल राजा के दर्शन नहीं हो पाते, वे हाथी पर सवार महाकाल के दर्शन करके भी समान पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। दुर्भाग्यवश, अधिकतर श्रद्धालुओं को इस बात की जानकारी नहीं होती और वे केवल पालकी की ओर ध्यान केंद्रित करते हैं। ऐसे में मंदिर प्रबंध समिति इस विषय का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करे, जिससे श्रद्धालुओं को यह जानकारी मिल सके।

ऐसा रहेगा सवारी मार्ग
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहां मां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:  कागजों में नौरोजाबाद, हकीकत में गोरईया, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वाहन बिल को लेकर फर्जीवाड़ा

आठ जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के दल सहभागिता करेंगे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को भव्य स्वरूप देने के लिए आठ जनजातीय कलाकारों का दल श्री महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी में सहभागिता करेगा। इसमें अज्जू सिसोदिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में झाबुआ का भगोरिया नृत्य, छवीलदास भावली के नेतृत्व में नाशिक महाराष्ट्र के जनजातीय सौगी मुखोटा नृत्य, बनसिंह भाई गुजरात जनजातीय राठ नृत्य, खेमराज राजस्थान का गैर-घूमरा जनजातीय नृत्य सम्मिलित है। यह सभी दल श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी के साथ सम्पूर्ण सवारी मार्ग में अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। इन दलों के अतिरिक्त ओडिशा के लोकनृत्य शंख ध्वनि सुनील कुमार साहू के नेतृत्व में व छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य लोकपंथी का दल दिनेश कुमार जागड़े के नेतृत्व में श्री महाकालेश्वर भगवान के सवारी के आगमन पर रामघाट पर प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही उसी दौरान अजय कुमार के नेतृत्व में हरियाणा का लोकनृत्य हरियाणवी घूमर और मध्यप्रदेश छतरपुर के बरेदी लोकनृत्य दल रवि अहिरवार के साथ क्षिप्रा तट के दूसरी ओर दत्तअखाड़ा क्षेत्र पर श्री महाकालेश्वर भगवान के सवारी के रामघाट आगमन पर प्रस्तुति देंगे। सभी जनजातीय दल संस्कृति विभाग भोपाल, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद व त्रिवेणी कला एवं पुरातत्वव संग्रहालय के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर की दूसरी सवारी सहभागिता करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुंए में गिरी बकरी निकालने के लिए उतरे दो युवक अचेत, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

20 Jul 2025

कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस की चपेट में आया टेंपो, सवारियों में मची चीख पुकार

20 Jul 2025

18 महिलाएं और नौ पुरुष गिरफ्तार, होटल में पुलिस ने की रेड

सिहांभार में सीलिंग की 84 एकड़ भूमि पर फर्जीवाड़े का आरोप

20 Jul 2025

महिला अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप

20 Jul 2025
विज्ञापन

राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल का प्रथम जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

20 Jul 2025

मौसम बदलने से जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर फुल

20 Jul 2025
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने पर हुई कार्रवाई

20 Jul 2025

हल्की बारिश से उमस बढ़ी

20 Jul 2025

Karauli News: नगाड़खाना में गैस चूल्हे की आग से घर का सामान जलकर खाक, दो युवक झुलसे

20 Jul 2025

Mandi: अनगिनत संस्थाओं और दानी सज्जनों ने सराज में पहुंचाई भारी राहत सामग्री

20 Jul 2025

Mandi: आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने सराज पहुंचा अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल

20 Jul 2025

Alwar News: पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत; पांच महीने पहले हुई थी शादी

20 Jul 2025

हरिद्वार से कांवड़ लेकर फरीदाबाद से होते हुए पलवल जाते कांवड़ियां

20 Jul 2025

यमुनानगर: तीन लड़कों की यमुना नहर में डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने निकाले शव

20 Jul 2025

Himachal Weather: शिमला में घनी धुंध, लाइटें जलाकर वाहन चला रहे चालक

20 Jul 2025

Solan: निगम चालक व परिचालकों ने की नारेबाजी, गेट मीटिंग कर दिया अल्टीमेटम

20 Jul 2025

Kullu: मनाली में भाजपा का पौधरोपण, वन विहार में रोप 100 पौधे

20 Jul 2025

कानपुर के बेलेश्वर मंदिर में सावन माह पर हुआ महा रुद्राभिषेक

20 Jul 2025

महादेव की कृपा से बेटे की आंखों की रोशनी लौटी, पिता ने जीवन समर्पित किया भोलेनाथ को, VIDEO

20 Jul 2025

झज्जर: कावाड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिले में लगाए 17 पुलिस नाके

करनाल: मूनक में सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में पहुंचे असंध विधायक, बुथ अध्यक्ष शक्ति प्रमुख की ली बैठक

20 Jul 2025

VIDEO: Balrampur: टूटे रिश्तों की दूर हुई गलतफहमी तो साथ चल पड़े, हुई सुनवाई

20 Jul 2025

VIDEO: Amethi: जन आरोग्य मेले में मिला उपचार, मरीजों ने ली जांच और परामर्श की सुविधा

20 Jul 2025

करनाल: दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष, लोगों ने किया स्वागत

20 Jul 2025

रेवाड़ी: प्राचीन बारा पत्थर शिव मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहन कर मंदिर आने पर लगाई रोक

20 Jul 2025

विधानसभा अध्यक्ष ने किया लेखिका डॉ. ऊषा झा रेणु की पुस्तक 'छंदप्रभा' का विमोचन

20 Jul 2025

करनाल: टीबी को लेकर सैंपल टेस्टिंग तेज, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही काम

20 Jul 2025

कानपुर के गोविंदनगर में जलभराव को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रोटेस्ट

20 Jul 2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही में भाजपा के दो स्थानीय नेताओं के बीच तकरार, खुलकर आमने-सामने

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed