फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Naurozabad on paper, Goraiya in reality

Umaria News: कागजों में नौरोजाबाद, हकीकत में गोरईया, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वाहन बिल को लेकर फर्जीवाड़ा

Sun, 20 Jul 2025 07:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

उमरिया की घुनघुटी पंचायत में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए ट्रांसपोर्ट बिल में गड़बड़ी सामने आई। कार्यक्रम गोरईया में था, लेकिन बिल नौरोजाबाद का बना। कांग्रेस ने फर्जीवाड़ा बताया, सचिव का गैरजिम्मेदार बयान सामने आया। जांच की मांग तेज। 

विज्ञापन
Naurozabad on paper, Goraiya in reality
ये बिल हो रहा वायरल।

विस्तार

उमरिया जिले की घुनघुटी ग्राम पंचायत एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 4 जून को पाली जनपद की ग्राम पंचायत गोरईया में आयोजित पेसा एक्ट महासम्मेलन से जुड़ा है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई थी। जिसका फर्जी बिल सामने आया है। 
विज्ञापन


‘अर्जुन ट्रैवेल्स’ नामक ट्रैवल एजेंसी द्वारा दिए गए बिल में चार गाड़ियों की तैनाती घुनघुटी से नौरोजाबाद तक दिखाई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नौरोजाबाद में नहीं, बल्कि गोरईया ग्राम में हुआ था जो पाली जनपद पंचायत के अंतर्गत आता है। ऐसे में सवाल उठता है कि गाड़ियां नौरोजाबाद क्यों भेजी गईं? क्या ये सिर्फ लापरवाही है या सुनियोजित घोटाला?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  MP की 109 नर्सिंग छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका,हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध मांगा न्याय
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंसी द्वारा प्रस्तुत इस बिल में 13,000 रुपये का किराया दर्शाया गया है, जो चार गाड़ियों के नाम पर लिया गया है। इसमें कार  3,000, इको गाड़ी  3,000, इको गाड़ी  3,000 और तूफान गाड़ी का 4,000 रुपये का किराया लगाया गया है। हालांकि, बिल में ना तो किसी वाहन का नंबर दर्ज है, ना जीएसटी नंबर और किराया भी सामान्य से अधिक दर्शाया गया है। ऐसे में यह बिल सवालों में घिर गया है। 


ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में 16 लाख के करीब युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, यूथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पूरी

कांग्रेस ने साधा निशाना, बताया 'फर्जीवाड़ा'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी प्रसाद मिश्रा ने इस पूरे मामले को सुनियोजित फर्जीवाड़ा बताया है। उन्होंने कहा  कि कार्यक्रम गोरईया में था, लेकिन बिल नौरोजाबाद का बना दिया गया। न जीएसटी नंबर है, न पारदर्शिता। ये घोटाला नहीं तो और क्या है? पैसा निकालने के लिए कागजों में हेराफेरी की गई है। उन्होंने स्वतंत्र जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पंचायत सचिव का गैरजिम्मेदार बयान
मामले को लेकर तत्कालीन पंचायत सचिव नयन सिंह से सवाल किया गया, तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि गलती से हो गया होगा। गाड़ी वाला जितना मांगता है, हम उतना दे देते हैं। 
 

पंचायत द्वारा भुगतान किया गया बिल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed