फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Toxic Liquor Crisis Puts Vision at Risk, 70 People Affected; Treatment Continues With AIIMS Advice

सागर: जहरीली शराब के कहर से अब आंखों पर मंडराया खतरा, 70 लोगों की दृष्टि पर असर, AIIMS के परामर्श से इलाज जारी

Thu, 17 Sep 2026 10:32 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 10:32 AM IST
सार

बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में मृतकों का आंकड़ा जहां 20 तक पहुंच गया है। वहीं मिथाइल अल्कोहल के दुष्प्रभाव से 70 से अधिक मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Sagar: Toxic Liquor Crisis Puts Vision at Risk, 70 People Affected; Treatment Continues With AIIMS Advice
जहरीली शराब से खतरे में आंखों की रोशनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बंडा में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मामले में एक बेहद गंभीर सच्चाई सामने आई है। इस जहरीली त्रासदी में जान गंवाने वालों का आंकड़ा जहां 20 तक पहुंच चुका है, वहीं अब जीवित बचे लोगों के सामने गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। मिथाइल एल्कोहल के घातक असर के कारण करीब 70 से 80 मरीजों की आंखों की रोशनी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


एम्स के विशेषज्ञों से ली सलाह
मरीजों की आंखों में आ रही इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने तुरंत दिल्ली स्थित एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों से संपर्क कर चिकित्सीय सलाह ली है। एम्स के डॉक्टरों ने इस स्थिति को टॉक्सिक इंड्यूस्ड ऑप्टिक बीमारी करार दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि उचित उपचार और लगातार देखरेख से प्रभावित मरीजों की आंखों की रोशनी 6 से 7 सप्ताह के भीतर धीरे-धीरे वापस लौटने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हादसे से खुली हकीकत: डंपर में घुसी कार, अंदर मिला हथियारों का जखीरा! मुरैना में चार घायल, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में अब सिर्फ 5 मरीज भर्ती
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए अधिकांश लोगों की सेहत में सुधार हो चुका है। स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद बाकी सभी मरीजों को सुरक्षित उनके घर भेजा जा चुका है। वर्तमान में अस्पताल में केवल 5 मरीज ही भर्ती हैं, जिनका डॉक्टर विशेष निगरानी में इलाज कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि मिथाइल एल्कोहल के दुष्प्रभावों से जूझ रहे 70 से अधिक मरीजों का इलाज प्रशासनिक देखरेख में जारी है।

प्रभावित गांवों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर
जहरीली शराब कांड के सामने आने के बाद से ही जिले का स्वास्थ्य अमला सजग है बंडा तथा शाहगढ़ विकासखण्डों के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे है, जहां लोगों का प्रारंभिक परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed