{"_id":"680b7009696dc110a501523e","slug":"when-a-dalit-groom-was-sitting-on-a-horse-a-domineering-woman-pelted-stones-at-him-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2872453-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: घोड़े पर बैठे दूल्हे पर महिला ने किया पथराव, पुलिस सुरक्षा में निकली बारात, इस बात से थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: घोड़े पर बैठे दूल्हे पर महिला ने किया पथराव, पुलिस सुरक्षा में निकली बारात, इस बात से थी नाराज
टीकमगढ़ जिले के बड़गांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले मोखरा गांव के रहने वाले जितेंद्र अहिरवार की शुक्रवार की दोपहर गांव में राछ निकाली जा रही थी। जब राछ सवर्ण मोहल्ले में पहुंची तो दूल्हे पर महिला ने पथराव कर दिया। इसके बाद गांव के दबंगों ने मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। बड़ा गांव पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जिस महिला ने पथराव किया था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मारपीट करने वाले दो आरोपी फरार हो गए हैं और गांव में सामान्य स्थिति है और दलित जितेंद्र अहिरवार की राछ पुलिस संरक्षण में निकाली गई है।
पथराव करने वाली महिला गिरफ्तार
दलित दूल्हे के घोड़े पर बैठने पर नाराज महिला भान कुंवर ने पथराव कर दिया था, जिसमें दूल्हा बाल-बाल बचा। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इसमें मारपीट करने वाले सुरपाल और एक अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बड़ा गांव पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तुरंत महिला की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रोडक्शन देकर के दलित जितेंद्र अहिरवार की राछ गांव में निकाली गई। उन्होंने कहा कि अब गांव में एकदम शांति है और किसी तरह का माहौल खराब नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो पुलिस शक्ति से उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।