{"_id":"66f80760fd71d91c8f061d7d","slug":"rescue-of-python-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2156743-2024-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: खेत में निकला 10 फुट लंबा अजगर, दो घंटे की मेहनत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: खेत में निकला 10 फुट लंबा अजगर, दो घंटे की मेहनत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
जिले के छेदा गांव में शनिवार की सुबह 10 फीट लंबा अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 2 घंटे की रेस्क्यू के बाद उसको बोरे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया है।
मोहनगढ़ तहसील के डिप्टी रेंजर एसपी पांडे ने जानकारी देती है बताया कि टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले छेदा गांव के पास खेत में अजगर होने की सूचना सुबह मिली थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को टीकमगढ़ सूचना दी। उन्होंने बताया कि दोपहर में वन विभाग की टीम टीकमगढ़ से छेदा गांव पहुंची, जहां पर रेस्क्यू टीम द्वारा अजगर सांप का रेस्क्यू किया गया और उसे बोरे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 10 फीट लंबा यह अजगर था।
स्थानीय निवासी रामकुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह जब ग्रामीण और किसान खेत पर पहुंचे तो देखा कि एक खेत पर अजगर बैठा हुआ है, जो किसी जंगली जानवर को निगल चुका था। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई और वन विभाग को दी गई। पुलिस पहले पहुंच गई और पुलिस ने सभी ग्रामीणों से कहा कि वह अजगर को छेड़े नहीं और ना ही उसको परेशान करें। इसके बाद थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम ने करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।