{"_id":"67d6b4019f34872f8e03f46f","slug":"know-the-case-of-murder-by-beating-in-a-road-dispute-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2730020-2025-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम
सीधी जिले के हड़वडो गांव में वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रविवार दोपहर दबंगों ने घात लगाकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ऐसे भड़का विवाद, फिर हो गई हत्या
34 वर्षीय नंदलाल साकेत के अनुसार, उनके परिवार का रास्ते को लेकर राम मिलन साकेत, लछिमन साकेत, बाबूलाल साकेत से तीन-चार साल से विवाद चल रहा था। कोर्ट से जीतने के बावजूद, विपक्षी पक्ष ने फिर से रास्ते पर निर्माण शुरू कर दिया था। तहसीलदार के आदेश पर निर्माण को गिराया गया, लेकिन 16 मार्च को गांव के ही प्रवीण सिंह चौहान के उकसाने पर वे दोबारा निर्माण करने लगे।
जब पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इससे गुस्साए आरोपियों ने दोपहर करीब 1 बजे नंदलाल के पिता परमेश्वर प्रसाद साकेत पर हमला कर दिया। बाबूलाल साकेत, सचिन साकेत, कौशल साकेत, राम मिलन साकेत, जुग्गुन साकेत, श्रीनाथ साकेत, राम पती साकेत, सागर साकेत, मुन्नी साकेत और धनेशरी साकेत ने उन्हें जबरन बाबूलाल साकेत के घर ले जाकर बेरहमी से पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
शोर सुनकर दौलत साकेत और दीपक साकेत समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को बचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जिला अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने परिजनों को समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।