Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Depalpur, which held the 1710th rank last year, has made a significant leap over the past year to secu

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 26: इंदौर के स्वच्छता मॉडल से चमका देपालपुर, देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर; मिला अवार्ड

Wed, 11 Nov 2026 04:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 11 Nov 2026 04:47 PM IST
सार

आखिरकार इंदौर का पड़ोसी शहर देपालपुर कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर दूसरे स्थान पर रहा। स्वच्छत भारत मिशन ने देपालपुर की इंदौर के साथ जोड़ी जमाई थी। इंदौर तो सफाई में सिरमौर है ही, लेकिन इस बार देपालपुर का नाम भी सफाई में देशभर में रोशन करवा दिया।

विज्ञापन
Indore: Depalpur, which held the 1710th rank last year, has made a significant leap over the past year to secu
स्वच्छता का ताज देपालपुर को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता के मामले में देशभर में लगातार अव्वल रहने वाले इंदौर ने अब अपने जोड़ीदार देपालपुर को भी स्वच्छता में देश में दूसरा स्थान दिलाया है। है। स्वच्छता प्रीमियर लीग में देपालपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल 1710वीं रैंक पर रहने वाले देपालपुर की तस्वीर बदलने के लिए इंदौर नगर निगम की टीम ने सालभर मेहनत की। इसी का नतीजा रहा कि दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देपालपुर नगर परिषद को सम्मानित किया। इंदौर के स्वच्छता मॉडल, बेहतर कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी ने देपालपुर को कचरा मुक्त और स्वच्छ शहर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

कचरे के पहाड़ किए खत्म
करीब 20 हजार की आबादी वाले देपालपुर में पहले सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। बनेड़िया के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के पहाड़ जमा हो चुके थे। सबसे पहले इंदौर नगर निगम की टीम ने यहां जमा पुराने कचरे का निपटान किया और खाली जमीन पर ग्रीन फॉरेस्ट विकसित किया। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए व्यवस्था बनाई गई। इसके बाद देपालपुर का नक्शा तैयार कर रूट निर्धारित किए गए और उनके अनुसार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की योजना बनाई गई। सबसे बड़ी चुनौती लोगों को जागरूक करना था, ताकि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। इसके लिए एनजीओ की मदद ली गई और पूरे देपालपुर को 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था से जोड़ा गया।

विज्ञापन


पेटियों से मुक्त बनाया
पहले देपालपुर में लोग सार्वजनिक कचरा पेटियों में कचरा डालते थे। इसके बाद नगर परिषद के वाहन इसे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते थे। इंदौर नगर निगम की टीम ने शहर से सभी कचरा पेटियां हटाईं और लोगों को 15 हजार से अधिक डस्टबिन वितरित किए। घरों से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित होने से उसका निपटान आसान हो गया। खुले में कचरा फेंकने की आदत खत्म होने से खाली प्लॉट और सड़कों पर गंदगी कम हुई। इससे सुबह होने वाली सफाई के स्तर में भी सुधार आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैकलेन को बनाया सुंदर
देपालपुर के मोहल्लों की बैकलेन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां की दीवारों को सजाया गया, जिससे लोगों ने बैकलेन में कचरा फेंकना बंद कर दिया। सड़कों के डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों को वॉल पेंटिंग के जरिए सुंदर बनाया गया। गीले कचरे से खाद बनाने के लिए यूनिट भी स्थापित की गई। सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही आवारा मवेशियों को भी शहर से हटाकर गोशाला भेजा गया। इससे सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली गंदगी में कमी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed