Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shivraj Singh Chouhan narrated the story of Karwa Chauth to his wife, the entire family participated.
{"_id":"68ea04c262f1875efb0d8b6f","slug":"shivraj-singh-chouhan-narrated-the-story-of-karwa-chauth-to-his-wife-the-entire-family-participated-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी को सुनाई करवा चौथ की कथा, पूरा परिवार हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी को सुनाई करवा चौथ की कथा, पूरा परिवार हुआ शामिल
देशभर में करवा चौथ का पर्व उल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से सुहागिन महिलाओं की चांद को अर्घ्य देते हुए सुंदर झलकियां सामने आईं। इसी बीच राजनीतिक जगत के कई बड़े नेताओं ने भी अपने परिवार के साथ करवा चौथ मनाया।
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ इस पावन त्योहार को मनाया। इस मौके पर उनके बेटे कुणाल और कार्तिकेय ने भी अपनी-अपनी पत्नियों संग करवा चौथ का व्रत रखा और परंपरागत रीति-रिवाज निभाए।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “भारतीय संस्कृति अद्भुत और अनोखी है, जहां नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। मेरी पत्नी ने भी आज बिना अन्न और जल ग्रहण किए यह व्रत पूरा किया है। मैंने अभी उन्हें जल ग्रहण कराया है। यह हमारे देश की नारियों का अपने पति के प्रति अद्भुत त्याग और प्रेम दर्शाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी महिलाएं सुखी और स्वस्थ रहें। मेरी दोनों बहुएं, जो मेरी बेटियों के समान हैं, उन्होंने भी पूरे उत्साह और प्रेम से यह पर्व मनाया।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।