फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Women climbed a mobile tower demanding a liquor ban; they came down after receiving assurances from police.

एमपी: शिवपुरी में शराबबंदी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिलाएं, उतारने में पुलिस को छूटा पसीना

Wed, 16 Sep 2026 04:19 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 04:19 PM IST
Women climbed a mobile tower demanding a liquor ban; they came down after receiving assurances from police.

शिवपुरी जिले में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पिछोर क्षेत्र के गूगरी गांव में बुधवार को महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने के लिए कुछ महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं, जबकि दूसरी महिलाएं टॉवर के नीचे बैठकर शराबबंदी की मांग करती रहीं।

महिलाओं के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टॉवर पर चढ़ी महिलाओं से बातचीत शुरू की और उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाइश दी।

ग्रामीण महिला विनीता का आरोप है कि गूगरी गांव में किसी भी शराब दुकान का लाइसेंस नहीं है, इसके बावजूद गांव में देशी और कच्ची शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। महिलाओं का कहना है कि शराब पीकर घर लौटने के बाद कई पुरुष परिवार में विवाद करते हैं। इसका सीधा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। महिलाओं ने घरेलू विवाद और मारपीट की स्थिति का भी आरोप लगाया है। महिलाओं के मुताबिक, गांव में शराब की बिक्री और अवैध शराब की उपलब्धता का मुद्दा कई बार प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीण महिलाओं में नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते बुधवार को महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़े-ंखबर का असर: 7 महीने में 3 बार धंसा 2600 करोड़ का हाईवे, सांसद की शिकायत पर एक्शन में गडकरी, उज्जैन पहुंची टीम

टॉवर पर चढ़ी महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराने और गूगरी गांव को शराब मुक्त कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि जब तक गांव में शराब की उपलब्धता पर प्रभावी रोक नहीं लगती, तब तक परिवारों में होने वाले विवाद और सामाजिक समस्याओं पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल है।

शिवपुरी में पहले भी सामने आए विरोध
शराब के खिलाफ शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग इलाकों में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन सामने आ चुके हैं। कहीं महिलाओं ने शराब दुकानों के बाहर प्रदर्शन किया, तो कहीं दुकानों में रखी शराब की बोतलें बाहर निकालकर विरोध जताया गया। कुछ मामलों में तोड़फोड़ और शराब में आग लगाने की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस ने इन मामलों में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद ग्रामीण इलाकों में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस के आश्वासन के बाद उतरीं महिलाएं
गूगरी में मोबाइल टॉवर पर महिलाओं के चढ़ने की सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने महिलाओं से बातचीत की, उनकी मांग सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की समझाइश के बाद टॉवर पर चढ़ी महिलाएं नीचे उतर आईं। अब देखना होगा कि महिलाओं की शिकायत पर प्रशासन की ओर से शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

औरैया: ब्रेक फेल होने से पलटी 50 बच्चों से भरी स्कूली बस, ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान

16 Sep 2026

कानपुर: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सिर में गंभीर चोट से युवक की मौत

16 Sep 2026

सोलन स्कूल विवाद: गुरमीत सिंह बोले- बच्चों की आपसी लड़ाई को धार्मिक रंग देना गलत

16 Sep 2026

अमृतसर में एंबुलेंस की आड़ में तस्करी; ड्राइवर समेत आठ गिरफ्तार

16 Sep 2026

अटारी के मोध धनोए में दो एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात, रात में बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग

16 Sep 2026
विज्ञापन

मोगा में श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो आयोजित

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

16 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के बीच इलाका सील

16 Sep 2026

ट्रेनों के ठहराव समेत यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर आप ने दिया धरना

16 Sep 2026

छात्राओं को 60 साइकिल, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को बांटीं सिलाई मशीनें

16 Sep 2026

हरदोई: अवैध संबंधों के शक में पति ने सोती पत्नी का चाकू से रेता गला

16 Sep 2026

भगवान विश्वकर्मा की जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

16 Sep 2026

आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट

16 Sep 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक घायल, वीडियो वायरल

16 Sep 2026

ऊना में चिट्टा विरोधी वॉकाथॉन के लिए उमड़ा जनसैलाब, हजारों बच्चों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अगुवाई

16 Sep 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में 6 भवनों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के बीच इलाका सील

16 Sep 2026

UP Politics: Meerut से BJP की चुनावी तैयारी तेज! जिला अध्यक्षों की अहम कार्यशाला

16 Sep 2026

हमीरपुर: पानी से बचने की कोशिश में ट्रेन से टकराया युवक, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

16 Sep 2026

लुधियाना में 22 फुटा रोड में गणपति महोत्सव का आयोजन

16 Sep 2026

फरीदकोट में आप के पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह साथियों समेत भाजपा में शामिल

हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई ‘हमारे राम’ नाटक की टीम, आशुतोष राणा बोले- आध्यात्मिक शांति मिली

16 Sep 2026

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले फिर बारिश! 26 जिलों में यलो अलर्ट

16 Sep 2026

गुरुहरसहाय में बिजली संकट को लेकर अकाली दल ने दिया धरना

बिहार: साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 58 सिम और 2.20 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: गोवर्धन में श्रद्धालु युवती की दांतों से काटी नाक, लहूलुहान हुई

16 Sep 2026

VIDEO: जिला अस्पताल के गेट पर लगा जाम पांच एंबुलेंस जाम में फंसी

16 Sep 2026

VIDEO: नगर पालिका परिसर के मंदिर में भगवान की तस्वीरों पर पोती कालिख, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

16 Sep 2026

VIDEO: धान की फसल पर पत्ता लपेट कीड़े का प्रकोप, किसान परेशान

16 Sep 2026

VIDEO: छह घंटे में चोरी की ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार

16 Sep 2026

रतलाम: छात्रा के सुसाइड पर मचा बवाल, नकल की पर्ची मिलने पर टीचर ने क्लास से बाहर निकाला, लगाई फांसी

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed