फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dispute in Shivpuri over stopping a Ludo game; family attacked with stones and sticks; 4 injured.

शिवपुरी: घर के बाहर लूडो खेलने से रोका तो अगले दिन परिवार पर किया पत्थर-डंडों से हमला; चार घायल

Fri, 25 Sep 2026 07:18 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 07:18 PM IST
Dispute in Shivpuri over stopping a Ludo game; family attacked with stones and sticks; 4 injured.

शिवपुरी जिले के कमलागंज घोषीपुरा इलाके में घर के बाहर लूडो खेलने, सिगरेट पीने और कथित तौर पर गाली-गलौज करने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों को टोकने के बाद अगले दिन विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान परिवार के चार सदस्यों पर पत्थर और डंडों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में सतु मिस्त्री, उनकी बहू मुस्कान और उनके बेटे असफाक व सोहिल घायल हुए हैं।

एफआईआर के अनुसार सतु मिस्त्री के घर के सामने रहने वाले आजम खान, जाहीर खान और बिलाल खान घर के बाहर बैठकर लूडो खेल रहे थे और सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप है। सतु के बेटे आसिफ ने युवकों को घर के सामने सिगरेट पीने से मना किया था। शिकायत के मुताबिक, इसी बात को लेकर 25 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विवाद हो गया। आरोप है कि आजम खान, बिलाल खान, जाहीर खान और नदीम खान ने परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। परिवार की ओर से विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ: जहां जन्मे CM मोहन, वो घर टूटेगा! 60 साल पुराने पैतृक मकान पर लाल निशान, बहन-दोस्त के घर भी जद में

परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिलाल खान ने सतु मिस्त्री के सिर पर पत्थर से वार किया। पत्थर लगने से उनके सिर में चोट आई और खून निकलने लगा। सतु को बचाने के लिए उनकी बहू मुस्कान पहुंचीं तो उनके माथे पर भी आजम खान द्वारा पत्थर मारने का आरोप लगाया गया है। इसी दौरान जाहीर खान पर असफाक के सिर में पत्थर मारने और नदीम खान पर सोहिल के साथ डंडे से मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान जुम्मन खान और शाहरुख खान द्वारा बीच-बचाव किए जाने की बात भी एफआईआर में दर्ज है। परिवार का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जाते समय धमकी देकर गए और दोबारा विवाद होने पर जान से खत्म करने की बात कही।

मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हालांकि एफआईआर में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही विवाद की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: दीवार में सेंध लगाकर किसान का घर खंगाला, चोरों ने उड़ाए 15 लाख के जेवर और नकदी

25 Sep 2026

शिमला में निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, दीवारों पर लिखा ‘वोट चोर’; ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

25 Sep 2026

Video: प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग में लखनऊ के रेहान को हराकर कानपुर के अनुज ने जीती फाइट

25 Sep 2026

Video: लखनऊ में पुरनिया के पास बनी LKS कॉलोनी में बारिश से जलभराव

25 Sep 2026

पठानकोट में 17 दिन पहले ठीक किया सीवरेज फिर बैठा, खुदाई से इंदिरा कॉलोनी रोड पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन

राहुल हत्याकांड के खुलासे की मांग, दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

25 Sep 2026

डीएलएड परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी

25 Sep 2026
विज्ञापन

शिमला में मैदानों की कमी, सुबह 7 बजे से रिज मैदान पर खेलने पहुंच रहे स्कूली बच्चे

25 Sep 2026

अमेरिका से लौटे युवक की कपूरथला में हादसे में मौत

नशीली दवाओं के तस्करों पर गैंगस्टर का शिकंजा, नेपाल निवासी समेत तीन गिरफ्तार

25 Sep 2026

236 अंक लेकर बलिया संकुल बना ओवरऑल चैंपियन

25 Sep 2026

महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

25 Sep 2026

डीआरएम ने बस्ती रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

25 Sep 2026

जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

25 Sep 2026

बारिश में जलभराव ने बढ़ाई समस्या

25 Sep 2026

माध्यमिक स्कूलों की प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आज से होगी शुरू

25 Sep 2026

नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी, पांच गिरफ्तार

25 Sep 2026

बिलासपुर: सदर में फिर सक्रिय हुए पूर्व भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर, बोले- चुनाव भी लड़ूंगा; सरकार और मौजूदा नेतृत्व पर उठाए सवाल

25 Sep 2026

युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का प्राथमिकी दर्ज

25 Sep 2026

मंडी: जोगिंद्रनगर में 60 पेटी देसी शराब बरामद, जीप चालक हिरासत में; एक व्यक्ति मौके से फरार

25 Sep 2026

आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने किया प्रदर्शन

25 Sep 2026

महुली पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी

25 Sep 2026

गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल हो, किसानों ने की मांग

25 Sep 2026

बैंकिंग और पीएलआई में भेदभाव के विरोध में बैंककर्मियों का धरना

25 Sep 2026

लोहारू में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, रेहड़ी संचालकों को जूट के थैले वितरित किए

25 Sep 2026

ट्रेन में बैठ रेवाड़ी से भिवानी पहुंचा सात साल का लड़का, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा

25 Sep 2026

कलमबंद हड़ताल पर हर्रैया तहसील के लेखपाल, बढ़ी परेशानी

25 Sep 2026

45 वर्षों से एकजुटता की मिसाल बना राजमाता मां अम्बे ग्रुप

25 Sep 2026

जलकल टंकी के ऑपरेटर रूम में मिला युवक का सड़ा-गला शव

25 Sep 2026

अयोध्या में बारिश से परिक्रमा पथ जनौरा तिराहा में जलभराव, घरों में घुसा पानी

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed