Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Weather has increased the concern of farmers in Shahdol, hailstorm is a threat to crops
{"_id":"681357730f74b8bb9d0b3c69","slug":"weather-has-increased-the-concern-of-farmers-in-shahdol-hailstorm-is-a-threat-to-crops-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2896656-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता, ओलावृष्टि से फसलों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता, ओलावृष्टि से फसलों को खतरा
पिछले कुछ दिनों से शहडोल जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिले हैं। गुरुवार को शाम लगभग चार बजे हुई बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, खासकर आम की फसल को इसके कारण गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही खलिहान में रखी गेहूं की कटी फसल भी जोखिम में है, जिससे किसानों में निराशा फैली हुई है।
हाल के दिनों में शहडोल का तापमान चार डिग्री तक गिर गया है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. मृगेंद्र सिंह ने बताया, वर्तमान में आम के फल छोटे हैं और ओलावृष्टि के कारण फसल को काफी नुकसान हो सकता है। साथ ही, जिन किसानों ने गेहूं काटा है और उसे खलिहान में रखा है, वे बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से जम सकते हैं।
ज़िले के कई किसान अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। किसानों अरुण तिवारी ने बताया, हमने कड़ी मेहनत से अपनी फसल उगाई थी, लेकिन इस तरह के मौसम ने हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान अरुण तिवारी ने बताया कि हमारी 20 एकड़ में गेहूं की फसल अभी पक कर खड़ी है। उसे काटने की तैयारी हम कर रहे थे ,कि बीच में ओलावृष्टि हो गई, जिससे बाली में लगे दाने ओला वृष्टि से झाड़ कर जमीन में गिर रहा है। हमारा काफी नुकसान हो रहा है।
शहडोल जिले में हाल में आए मौसम परिवर्तन ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। कृषि वैज्ञानिकों और स्थानीय विशेषज्ञों का कहना है कि उचित तैयारी और सावधानी से इस स्थिति का सामना किया जा सकता है। उम्मीद की जाती है कि मौसम में सुधार होगा और किसानों की मेहनत का फल बरकरार रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।