फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Update: Storm Brings Temporary Relief from Scorching Heat

Indore News: आंधी के बाद मिली राहत खत्म, 42 पर पहुंचा पारा, पूरा शहर भट्टी बना

Thu, 01 May 2025 08:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 01 May 2025 08:52 PM IST
सार

Indore News: बुधवार को आई तेज़ आंधी और ठंडी हवाओं ने इंदौरवासियों को भीषण गर्मी से राहत दी। आज सुबह तक मौसम में ठंडक बनी रही। गुरुवार को फिर से पारा 42 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Indore Weather Update: Storm Brings Temporary Relief from Scorching Heat
धूप से बचने का प्रयास करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बुधवार को चली आंधी के बाद आज इंदौर में सुबह कुछ राहत मिली लेकिन दोपहर में फिर से पारे ने उछाल मारा। गुरुवार को पारा .4  डिग्री उछलकर 42 पर पहुंच गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा 26.2 डिग्री पर रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। सुबह 9 बजे तक हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल रखी थी। बुधवार को भीषण गर्मी के बाद शाम को आई आंधी और ठंडी हवाओं ने तापमान पर लगाम कसी और आज सुबह तक कुछ राहत रही। हालांकि दोपहर बाद फिर से मौसम बदलने लगा और हवाओं में गरमाहट आ गई। 
विज्ञापन


Indore News: शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य के केंद्र हैं आंगनबाड़ी, यही देश की नई पीढ़ी तैयार करेंगे
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है लेकिन आंधी बारिश भी आती है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो राजस्थान और उत्तरप्रदेश बॉर्डर से जुड़े जिलों में तापमान 48 डिग्री के पार तक जाता है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, पहले सप्ताह में बारिश के साथ कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं। अगर मध्य में बारिश होती है तो आखिरी सप्ताह में सबसे ज्यादा तपिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी के लिहाज से मई का महीना खास रहता है। इसी महीने सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। यह भी देखा गया है कि मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। एक दिन पहले 30 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी, आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। इंदौर की बात करें तो बुधवार को आई आंधी ने गर्मी से खासी राहत दे दी है। अब आज से फिर से पारे में उछाल देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed