शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के एसडीओपी आवास के पीछे स्थित असिस्टेंट माइनिंग मैनेजर कमलभान पटेल के घर में एक बार फिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना तब हुई जब पटेल परिवार जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना दिन के उजाले में हुई और पुलिस के आने से पहले ही चोर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय दो अज्ञात चोर कमरे की दीवार पर चढ़कर आम तोड़ने का बहाना बनाते हुए रेकी कर रहे थे। गली में पानी सप्लाई का कार्य कर रहे एक कर्मचारी ने जब उन पर संदेह जताया, तो चोरों ने उसे भ्रमित कर दिया। कर्मचारी के जाने के बाद, चोर दीवार फांदकर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुस गए।
ये भी पढ़ें- सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी
कमलभान पटेल ने अपने मोबाइल पर घर के सीसीटीवी कैमरे की लाइव तस्वीरें देखीं, जिसमें चोरों की गतिविधियाँ रिकॉर्ड की गई थीं। पटेल ने तुरंत अपने पड़ोसी रमन्ना को सूचित किया, जिन्होंने तत्काल बुढ़ार पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, चोरों ने जेवरात और नकदी लेकर भागने में सफलता प्राप्त कर ली थी।
पुलिस के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि चोरी में कितनी नकदी और सामान की चोरी हुई है। बुढ़ार थाने के प्रभारी संजय जायसवाल ने कहा, हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। चोरी की गई संपत्ति का सही आंकड़ा तब ही प्राप्त होगा जब कमलभान पटेल अपने घर लौटेंगे। हल्की चोरी लाखो की है।
ये भी पढ़ें- महिला से रातभर दरिंदगी, आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, परिजन घर लाए पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी
पटेल ने कहा, यह घटना एक गंभीर चिंता का विषय है। हमारे मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं थी और अचानक इस तरह की वारदात ने सभी को चौंका दिया। हमें पुलिस पर भरोसा है कि वे जल्दी ही चोरों का पता लगाएंगे। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि वे चोरों की तलाश में सक्रिय हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का वादा किया है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि किसी भी क्षेत्र में सुरक्षा के बावजूद, चोरों की हिम्मत दिन-दहाड़े चोरी करने से कम नहीं हुई है।