Khandwa Crime News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 45 साल की महिला की गैंगरेप के बाद मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आज सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि सामहूकि दुष्कर्म और दरिंदगी से महिला की आंतें बाहर आ गई थी। वहीं, महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम से जुड़े एक सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई। संभावना है कि आज शाम तक पीएम रिपोर्ट आ जाएगी।
MP: आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, रातभर दरिंदगी के बाद महिला को घर लाए परिजन, पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी
Khandwa Crime News: महिला के शव का परीक्षण करने के दौरान उसकी आंतें बाहर थीं। साथ ही उसकी बच्चेदानी भी फट गई थी। डॉक्टरों का मानना है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ या फिर शराब की बोतल जैसी कोई चीज डाली गई है।
महिला के साथ रातभर दरिंदगी, क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला 23 मई शुक्रवार का है। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए गांव के सभी लोग गए थे। मृतका महिला भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। महिला के साथ गांव में ही रहने वाले हरि कोरकू भी था। समारोह से लौटने के बाद मृतका महिला ने गांव की एक महिला को उसके घर छोड़ा और फिर हरि कोरकू के साथ उसके घर आ गई। इस दौरान करीब सात बज रहे थे। कुछ देर बाद सुधीर नाम का युवक भी हरि के घर आ गया। एक पड़ोसी ने तीनों को हरि के ही घर में शराब पीते हुए देखा। इसके बाद शनिवार सुबह हरि की मां ने पीड़िता महिला घायल हालत में अपने घर के आंगन में पड़ा देखा। शनिवार सुबह करीब 6 से 7 बजे हरि कोरकू की मां ने पीड़ित महिला के बच्चों को सूचना भिजवाई कि उनकी मां (पीड़िता) उसके घर में सोई है। महिला के दोनों बच्चे वहां पहुंचे तो मां खून से लथपथबैठी थी। दोनों मां को अपने साथ घर ले आए। इस दौरान महिला बेसुध हालत में थी, उसने परिजनों को बताया कि सुनील कोरकू और हरि कोरकू ने राम में उसके साथ गलत काम किया है।
परिजनों ने मौत के बाद दी पुलिस को सूचना
हैरानी की बात यह भी रही कि शनिवार सुबह महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने और गंभीर हालत होने के बाद भी परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह से लेकर दोपहर तक महिला तड़पती रही, शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के बेटों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हरि पिता रामचन्द्र कोरकू (36), और सुनील पिता लालसिह कोरकू (32) के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी
तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खंडवा जिला अस्पताल भेजा, जहां तीन डॉक्टर की टीम ने शव का पीएम किया। इस टीम में शामिल एक सूत्र ने बताया कि महिला के शव का परीक्षण करने के दौरान उसकी आंतें बाहर थीं, उसकी बच्चेदानी भी फट गई थी। माना जा रहा है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ या फिर शराब की बोतल जैसी कोई चीज डाली गई है। उसके शरीर पर भी मारपीट और चोट के निशान हैं। डॉक्टरों का मानना है कि अधिक खून बहने और आंतरकि चोटों के कारण महिला की मौत हुई है। हालांकि, अभी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है।
आज किया गया अंतिम संस्कार
शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने महिला के शव को आज सोमवार सुबह परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खंडवा एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा जा चुका है। दोनों आरोपी पीड़िता के परिचित और घर के आस-पास ही रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता और उनकी महिला साथी फरार, भाजपा-समाज ने छोड़ा साथ; कैसे वायरल हुआ वीडियो
सेना की महिला अधिकारी पर बदजुबानी करने वाले मंत्री शाह के क्षेत्र का मामला
महिला के साथ हुई दरिंदगी का यह मामला खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा क्षेत्र का है। मप्र सरकार में मंत्री विजय शाह इस क्षेत्र से विधायक हैं। बीते दिनों भारतीय सेना की महिला अधिकारी शौफिया कुरैशी पर बदजुबानी के कारण मंत्री शाह चर्चा में आए थे। अब उनके विधानसभा क्षेत्र में महिला के साथ हुई दरिंदगी ने विपक्ष को एक और मुद्दा दे दिया है। मामले को लेकर आज कांग्रेस का तीन सदस्यीय जांच दल मृतका के गांव जाकर परिजनों और कलेक्टर से मुलाकात करेगा।
ये वीडियो भी देखें...
