Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ganja was being smuggled on scooter, police arrested three ganja worth Rs 2.5 lakh recovered
{"_id":"677e1bb85c2d15999f069698","slug":"ganja-was-being-smuggled-on-scooter-police-arrested-three-a-woman-was-also-included-ganja-worth-rs-25-lakh-recovered-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2498721-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: स्कूटी से गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी; ढाई लाख का 'नशा' जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: स्कूटी से गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी; ढाई लाख का 'नशा' जब्त
शहडोल जिले की ब्यौहारी पुलिस ने रेलवे तिराहे से तीन लोगों को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों द्वारा स्कूटी से गांजे की तस्करी की जा रही थी। उनके कब्जे से 23 किलो से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, स्कूटी क्रमांक एमपी 18 एस 3174 पर सवार यशवंत पटेल, पुष्पेंद्र पटेल और राजकुमारी पटेल गांजा लेकर नगर की ओर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे तिराहे पर नाकाबंदी कर स्कूटी को चारों तरफ से घेर लिया और तीनों आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 23 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक बताई गई है।
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था। चूंकि रेलवे तिराहे पर यह कार्रवाई की गई है, इसलिए अंदेशा लगाया जा रहा है कि संभवतः ट्रेन के माध्यम से गांजे की खेप आई होगी। हालांकि, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।
बीते कुछ दिनों पहले भी ब्यौहारी पुलिस ने एक घर में दबिश देकर गांजे की बड़ी खेप जब्त की थी। अब फिर एक बार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई थाना प्रभारी अरुण पांडे और उनकी टीम ने की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।